फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Corona case found after five days, 29 year old girl infected

पांच दिन बाद मिला कोरोना का मामला, 29 वर्षीय युवती संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Corona case found after five days, 29 year old girl infected
चरखी दादरी। जिले में पांच दिन बाद कोरोना का एक और मामला सामने आया है। साहुवास निवासी 29 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने युवती को ट्रेस कर लिया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलिंग प्रक्रिया लगातार जारी है। फिलहाल जिले में 408 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि नया केस मिलने के बाद अब जिले में कोरोना के दो मामले सक्रिय है। मंगलवार को साहुवास निवासी 29 वर्षीय युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग की ओर से युवती को ट्रेस कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोरोना जांच के लिए 240972 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 408 की रिपोर्ट लंबित है। जिले में 5071 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से 139 की मौत हुई है, जबकि 4930 ने कोरोना को मात दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले से 428 नए सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed