फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   corona active case,charkhi dadri news

दो बच्चों समेत सात मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 11 Aug 2020 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
corona active case,charkhi dadri news
जिले में मंगलवार को सात और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। संक्रमितों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सातों संक्रमित शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं और चार संक्रमित पहले पॉजिटिव मिल चुके दो लोगों के संपर्क में आए हुए हैं। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने नए सात संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। नए संक्रमितों में से तीन एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने बताया कि सात नए संक्रमितों में एक दो साल का बच्चा और सात साल की बच्ची भी है। नए केस सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 210 हो गई है जिनमें से एक संक्रमित की मौत हो चुकी है जबकि 129 स्वस्थ हो चुके हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जिले में अब 80 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आश्रम रोड निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह दुकानदार है।
विज्ञापन

इसके अलावा काठमंडी क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति समेत दो साल के लड़के और सात साल की लड़की की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ये तीनों एक ही परिवार के हैं और एक सदस्य पहले भी संक्रमित मिल चुका है। तीनों संक्रमित उसी के संपर्क में आए हुए हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि केएन स्कूल के समीप रहने वाले एक 33 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी मंगलवार को पॉजिटिव आई है। उसके परिवार का एक सदस्य भी पहले संक्रमित मिल चुका है। डॉ. तोमर ने बताया कि शहर निवासी 17 और 22 वर्षीय दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उन्हें ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। संक्रमितों से संपर्क होने के बाद पता चल सकेगा कि उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में सात कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। उनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है ताकि जल्द से जल्द उनके सैंपल भी लिए जा सके।
डॉ. चंचल तोमर, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed