फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Conclusion of the three-day Yoga protocol training camp

Charkhi Dadri News: तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन

Sun, 14 Jun 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 14 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Conclusion of the three-day Yoga protocol training camp
चरखी दादरी। भारत के परिवर्तनकारी 12 वर्ष अभियान के तहत जिला उपायुक्त मनदीप कौर के निर्देश तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राकेश वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयुष विभाग की ओर से स्थानीय लघु सचिवालय स्थित पार्क में विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर के दौरान योगाचार्य विकास राणा ने प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया। उन्होंने योग के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए सभी को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राकेश वशिष्ठ ने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है तथा नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रमिल फोगाट, डॉ. रोबिन, डॉ. भूपेंद्र चांदवास, सहित आयुष विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed