{"_id":"640383baab35ac19b10db094","slug":"color-spraying-market-will-be-buzzing-on-holi-charkhidadri-news-c-21-1-71846-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: होली पर रंग-पिचकारी मार्केट होगी गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: होली पर रंग-पिचकारी मार्केट होगी गुलजार
Sat, 04 Mar 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर रंग-पिचकारी मार्केट होगी गुलजार
चरखी दादरी। होली पर रंग मार्केट पिछले दो दिनों में गुलजार हुई है। जिलेभर में शुक्रवार और शनिवार को करीब तीन हजार पिचकारी और एक क्विंटल गुलाल की बिक्री हुई है। अधिकतर सामान दुकानदार सामान दिल्ली से लेकर आए हैं। एक दुकानदार ने एक दिन में तीन से साढ़े तीन हजार की बिक्री की है।
जिले में रंगों की करीब 150 स्टाॅलें सजी हैं और अब शहर में भी होली की चहल-पहल नजर आने लगी है। होली पर रंग और पिचकारियों की स्टॉक लगाने वालों को 15 लाख से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है। शहर में बस स्टैंड से लेकर पुरानी अनाज मंडी तक रंगों की 20 से अधिक स्टाॅलें सजी हैं।
अहम बात यह है कि ज्यादातर दुकानदार गुलाल, पिचकारियां और अन्य सामान दिल्ली से लेकर आए हैं। रंगों की स्टाॅल लगाने वाले शख्स सुमित ने बताया कि दो दिन में उसने 90 पिचकारियां और 20 किलोग्राम गुलाल बेचा है। वहीं, 150 स्टाॅलों पर दो दिन में तीन हजार पिचकारियां और एक क्विंटल गुलाल बिका है। हालांकि अब अगले तीन दिनों में बिक्री और तेज होने की उम्मीद है। इस बार बाजार में 20 रुपये लेकर 1400 रुपये तक की पिचकारी उपलब्ध है। वहीं, अच्छा गुलाल 50 रुपये में 250 ग्राम बिक रहा है। पिचकारी में बच्चों की पहली पसंद डोरेमोन और स्प्रे टंकी वाली पिचकारी है।
विज्ञापन
- छह रंगों का गुलाल बाजार में उपलब्ध, केमिकल भी नहीं
मार्केट में छह रंगों के गुलाल उपलब्ध हैं। एक दुकानदार ने बताया कि मार्केट में लाल, हरा, नीला, गुलाबी, पीला, केसरिया और आसमानी रंग का गुुलाल मौजूद है। सबसे अधिक बिक्री लाल और हरे रंग के गुलाल की होती है। खास बात यह है कि गुलाल बनाने में केमिकल का प्रयोग नहीं किया गया है।
दुकानदार बोले : अगले चार दिनों में तेजी की उम्मीद
- शुक्रवार और शनिवार को ही मार्केट में ग्राहक नजर आए हैं। अब अगले तीन-चार दिन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। हम बिना कैमिकल का गुलाल लाए हैं।
-आजाद, रंग विक्रेता
हम ज्यादातर माल दिल्ली से लेकर आए हैं। स्प्रे टंकी और डोरेमोन की पिचकारी की मांग सबसे अधिक है। 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की पिचकारी बाजार में उपलब्ध हैं।
-सुनील, पिचकारी विक्रेता