{"_id":"6116be6b8ebc3ee07f154c13","slug":"college-admission-up-to-26-will-be-able-to-apply-two-will-get-the-first-merit-list-charkhidadri-news-hsr608891936","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज एडमिशन : 26 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज एडमिशन : 26 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
जनता कॉलेज। संवाद
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कॉलेजों में एडमिशन के लिए हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार 16 से 26 अगस्त तक उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकते हैं। 18 से 28 अगस्त तक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट दो सितंबर को जारी हो जाएगी। इसमें चयनित उम्मीदवार छह सितंबर तक अपनी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट आठ सितंबर को जारी होगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 11 सितंबर तक अपनी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। वंचित रहे उम्मीदवारों के लिए पोर्टल फिर से 13 सितंबर को खोला जाएगा।
शहर के एपीजे कन्या पीजी कॉलेज में यूजी में 560 और पीजी कोर्स में 120 सीटें हैं। बीएससी प्रथम वर्ष में कॉलेज में 80 सीटें हैं। कॉलेज में एनसीसी की यूनिट है, लेकिन एनएसएस नहीं है। कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 400 सीटें हैं। इसी प्रकार बीएससी नोन मेडिकल संकाय प्रथम वर्ष में 80 सीटें हैं। बीकॅाम प्रथम वर्ष में 80 सीटें हैं। कॉेलेज में पीजी कोर्स में एमकॉम में 40 और एमए हिंदी कोर्स में 40 सीटें हैं। इसी प्रकार एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष में 40 सीटों पर एडमिशन होने हैं। कॉलेज में ज्यादातर विद्यार्थी इतिहास, भूगोल व राजनीति शास्त्र विषयों में ज्यादा रूचि लेते हैं।
कॉलेज में छात्राएं एनसीसी व अन्य गतिविधियों में विश्वविद्यालय स्तर पर हर साल उम्दा प्रदर्शन करती आ रही हैं। यूथ फेस्टिवल में छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहता है। अन्य सहगामी क्रियाएं भी कॉलेज में होती रहती हैं।
विज्ञापन
दाखिला के लिए शेड्यूल हुआ जारी : नीरज कुमार
जनता पीजी कॉॅलेज के एडमिशन कोऑडिनेटर डॉ. नीरज कुमार का कहना है कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉॅलेज एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 560 सीटें हैं। इसी प्रकार बीकॉम प्रथम वर्ष में 160 सीटों पर इस सत्र में एडमिशन होने हैं। बीएससी नोन मेडिकल प्रथम वर्ष में 160 सीटें हैं। इसी प्रकार कॉॅलेज में बीएससी सेल्फ फाइनेंस में 160 सीटें हैं। कॉॅलेज में एनसीसी, एनएसएस की यूनिट भी हैं। कॉलेज में पुस्तकालय की सुविधा भी है। ऑडिटोरियम हॉल भी है। एनसीसी की रेंज भी हैं। जहां कैडेट्स को फायरिंग अभ्यास करने की सुविधा है।