{"_id":"65b2c4b0ec26090d150d45bb","slug":"cold-outbreak-continues-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-112599-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, ठंड का प्रकोप जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, ठंड का प्रकोप जारी
Fri, 26 Jan 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग पर वीरवार को छाया कोहरा।
चरखी दादरी। जिले में वीरवार को भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप बना रहा। सुबह के समय कोहरा छाया जबकि बाद में सूर्य और बादलों के बीच आंखमिचौली का खेल बना रहा। शाम को पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। दिन का अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम छह डिग्री दर्ज किया गया।
लंबे समय तक लगातार ठंड का प्रकोप बने रहने से जनजीवन बेहद प्रभावित हो रहा है। अब ठंड से फसलों में इतना फायदा नहीं पहुंच पा रहा है क्योंकि कई दिनों से धूप न खिलने की वजह से पौधों का विकास एवं वृद्धि प्रभावित हो रही है। फसली पौधों से ओस ही नहीं सूख पा रही है। सुबह ओस गिरती है। यह खत्म होने से पहले शाम के समय फिर से शुरू हो जाती है। सब्जी की फसलों में ठंड से नुकसान हो रहा है।
ठंड की वजह से अधिकतर लोगों ने सुबह की सैर भी छोड़ दी है। लोग मैदान, पार्क के बजाय घरों में योग और शारीरिक क्रियाएं करने के लिए विवश हैं। पशुओंं के लिए भी ठंड असहनीय हो रही है। 24 घंटे अंदर बंधे रहना पशुओं के लिए तनाव का कारण बन रहा है।