{"_id":"6297abf30f97536d40512809","slug":"cm-flying-fined-5-firms-rs-76-thousand-in-action-that-lasted-for-six-hours-charkhidadri-news-hsr633199054","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे तक चली कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग ने 5 फर्मों पर किया 76 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे तक चली कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग ने 5 फर्मों पर किया 76 हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, मार्केट कमेटी और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने अनाज मंडी स्थित सात दुकानों पर दबिश देकर स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच की। मार्केट कमेटी टीम में जेडएमईओ निहाल सिंह शामिल रहे, जबकि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई एएसआई नरेंद्र कुमार ने की। बुधवार देर रात तक टीम ने जांच कर स्टॉक से अधिक चना और ग्वार मिलने पर जुर्माना लगाया।
जानकारी के अनुसार अनाज मंडी में कुछ आढ़तियों के स्टॉक के अनुसार मार्केट फीस न भरने संबंधी शिकायतें उच्च अधिकारियों के पास पहुंची थीं। उस आधार पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे मार्केट कमेटी से जेडएमईओ निहाल सिंह व सचिव बसंत कुमार की अगुवाई में मार्केट कमेटी टीम ने जांच शुरू की। गुप्तचर विभाग से डीआई जलधीर सिंह भी कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने एक के बाद एक सात दुकानें जांची। इस दौरान टीम ने फर्मों के गोदाम में रखे अनाज और स्टॉक रजिस्टर समेत गत खरीद का पूरा ब्योरा जाना। दो आढ़तियों का स्टॉक और रिकॉर्ड मेल नहीं खाया। एक जगह ग्वार के दस कट्टे ज्यादा मिले, जिसके चलते दस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं, एक फर्म के यहां चना का स्टॉक अधिक मिला और इसके चलते करीब 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं, कुछ फर्म का रिकॉर्ड व स्टॉक टीम को दुरुस्त मिला। वहीं, भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति प्रदेश अध्यक्ष जगबीर घसोला ने दावा करते हुए कहा कि अवैध रूप से वसूली की वीडियो मामले में उन्होंने शिकायत की थी और उस पर संज्ञान लेते हुए टीम मंडी पहुंची है। उन्होंने बताया कि जिन आढ़तियों पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें मंडी प्रधान भी शामिल है। जेडएमईओ निहाल सिंह ने बताया कि 5 फर्मों पर 75906 रुपये जुर्माना लगाया है।
- लंबी कार्रवाई से मचा हड़कंप
करीब छह घंटे से अधिक समय तक चली कार्रवाई से नई अनाज मंडी में हड़कंप मचा रहा। वहीं, नई अनाज मंडी के अलावा टीम जांच के लिए पुरानी अनाज मंडी भी पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम ने एक गोदाम में जाकर भी जांच की।