फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Clinic running without degree busted

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा, बिन डिग्री चल रहे क्लीनिक का भंडाफोड़

Tue, 16 Apr 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 16 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Clinic running without degree busted
चरखी दादरी। शहर के साथ लगते रावलधी गांव में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लीनिक पकड़ा है। टीम ने क्लीनिक पर मौजूद शख्स से जब डॉक्टरी संबंधी डिग्री मांगी तो वो पेश नहीं कर पाया। टीम ने इस क्लीनिक को सील कर दिया है। इसके साथ ही अनियमितता पर संज्ञान लेकर डिप्टी सीएमओ डॉ. अंकुर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। क्लीनिक में मरीजों के 2 बेड भी मिले।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि रावलधी में सुनीता नामक एक क्लीनिक बिना डिग्री के चलाया जा रहा है। इस आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता सोमवार दोपहर कार्रवाई करने दादरी पहुंचा। यहां से गुप्तचर विभाग समेत स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अंकुर व ड्रग कंट्रोलर तरुण कुमार को साथ लेकर क्लीनिक पर दबिश दी गई।
विज्ञापन

टीम जब वहां पहुंची तो धर्मबीर नामक शख्स वहां मौजूद मिला। डिग्री मांगने पर उसने कहा कि वो एमपीएचडब्ल्यू है और उसने निजी अस्पताल में काम सीखा है। टीम को क्लीनिक में दो बेड भी डले मिले। इसके अलावा यहां विभिन्न प्रकार की दवाएं मिली। ग्लूकोज की खाली बोतलें भी क्लीनिक में मिली हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. अंकुर ने बताया कि नियमानुसार ये गलत है और इस संबंध में विभाग की ओर से मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है। टीम ने निरीक्षण रिपोर्ट व शिकायत पुलिस को आगामी कार्रवाई के लिए दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बौंदकलां क्षेत्र में पकड़ी बिजली चोरी
बिजली चोरी पकड़ने के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सोमवार को बौंदकलां क्षेत्र में भी कार्रवाई की। टीम ने बिजली निगम की टीम को साथ लेकर गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान व उसके समीप ही एक दुकान पर जांच की। मकान व दुकान में बिना मीटर के बिजली प्रयोग की जा रही थी और इसके चलते बिजली निगम ने एलएल-1 रिपोर्ट भरी है। जुर्माने का आकलन बाद में किया जाएगा।





मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में क्लीनिक पर छापा कार्रवाई की गई।। वहां चिकित्सक डिग्री पेश नहीं कर पाया। वहां कई अनियमितताएं मिली हैं और इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। - डॉ. अंकुर, डिप्टी सीएमओ,जिला स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed