{"_id":"6990d56fe65dbffdf60779ef","slug":"class-11th-exams-will-begin-on-the-16th-and-class-9th-exams-on-the-17th-with-students-and-teachers-preparing-for-the-exams-charkhi-dadri-news-c-126-cdr1009-151439-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 16 से कक्षा 11वीं और 17 से कक्षा नौंवी की परीक्षाएं होंगी शुरू, तैयारियों में जुटे विद्यार्थी व शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 16 से कक्षा 11वीं और 17 से कक्षा नौंवी की परीक्षाएं होंगी शुरू, तैयारियों में जुटे विद्यार्थी व शिक्षक
Sun, 15 Feb 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
कक्षा में पढ़ाई करते हुए विद्यार्थी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल नजदीक आते ही स्कूलों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। 16 फरवरी से कक्षा 11वीं और 17 फरवरी से कक्षा 9वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके बाद 25 फरवरी से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनका संचालन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से किया जाएगा। परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग, स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थी अंतिम तैयारियों में जुटे हुए हैं।
दोहराव करने में जुटे विद्यार्थी
जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में इन दिनों अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं। शिक्षक महत्वपूर्ण प्रश्नों व विषयों का दोहराव करवा रहे हैं और विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान कर रहे हैं। स्कूलों में मॉडल टेस्ट और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के माध्यम से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाया जा रहा है। विद्यार्थी भी बेहतर परिणाम के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। पुस्तकालयों और अध्ययन कक्षों में पढ़ाई का माहौल साफ नजर आ रहा है।
बोर्ड उपलब्ध करवाएगा प्रश्न पत्र
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएंगी। जबकि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र बोर्ड की ओर से उपलब्ध करवाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों की सूची लगभग तैयार कर ली गई है और ड्यूटी पर लगाए जाने वाले निरीक्षकों के नाम भी तय किए जा रहे हैं। इसके अलावा उत्तर पुस्तिकाएं भी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
तनाव मुक्त वातावरण दें अभिभावक
विद्यार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने, एडमिट कार्ड और आवश्यक स्टेशनरी साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को तनावमुक्त वातावरण दें और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करें। दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का अहम पड़ाव मानी जाती हैं। इन परीक्षाओं के परिणाम के आधार पर ही आगे की पढ़ाई और कॅरिअर की दिशा तय होती है।
कमजाेर विषयों पर दे रहे ध्यान
विद्यार्थी अंतिम समय में पूरे पाठ्यक्रम की दोहराई कर रहे हैं और कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। शिक्षा विभाग का उद्देश्य पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराना है, ताकि हर विद्यार्थी को उसकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिल सके।
वर्जन
परीक्षा के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न होंगी। विद्यार्थी बिना किसी तनाव के तैयारी करें और नियमित रिविजन करें। - धर्मेंद्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी, दादरी।