फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CJM arrived to review the arrangements of Dadri jail, also talked to the prisoners

Dadri: जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे सीजेएम, बंदियों से बातचीत भी की

Wed, 05 Feb 2025 03:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Feb 2025 03:00 PM IST
सार

सीजेएम ने कहा कि जेल में किसी बंदी को कानूनी सहायता की आवश्यकता है तो प्राधिकरण उनकी मदद कर सकता है।

विज्ञापन
CJM arrived to review the arrangements of Dadri jail, also talked to the prisoners
भिवानी जेल का निरीक्षण करने पहुंचे दादरी सीजेएम संजीव - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने बुधवार को भिवानी जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों व कैदियों से बातचीत की और जेल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

विज्ञापन


सीजेएम ने कहा कि जेल में किसी बंदी को कानूनी सहायता की आवश्यकता है तो प्राधिकरण उनकी मदद कर सकता है। कई बार आरोपी मामूली केस में कानूनी सहायता नहीं मिलने के कारण लंबे समय से जेल में रह रहा है तो वह विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता ले सकता है। जेल का दौरा करते हुए सीजेएम संजीव काजला ने पुरुष बैरिक का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कैदियों के रहन-सहन, खाना,पीने के पानी की व्यवस्था, पुस्तकालय, सफाई व चिकित्सा सेवा का अवलोकन किया। उन्होंने जेल में बिताई गई अवधि के बारे में भी बंदियों से पूछा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद निर्देश दिए कि दादरी जिला की किसी बंदी को कानूनी मदद की आवश्यकता हो तो डीएलएसए से कार्यालय को सूचित किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed