फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   civic issuse,Farmer protest,charkhi dadri news

किसान बोले- टोल पर जारी रहेगा धरना वाहन चालकों से नहीं वसूलने देंगे शुल्क

Fri, 29 Jan 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,Farmer protest,charkhi dadri news
कितलाना टोल प्लाजा से धरना उठाने को लेकर प्रशासन द्वारा किए प्रयास के बाद शुक्रवार को किसानों की भीड़ तीन गुना तक बढ़ गई। किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और फिर निंदा प्रस्ताव पास किया गया। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक संयुक्त किसान मोर्चा का धरना चलेगा तब तक कितलाना टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से शुल्क नहीं वसूलने दिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा के एक भी नेता या कार्यकर्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई की तो उसके गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा तिरंगा हमारे देश की आन-बान और शान है। उन्होंने लालकिले की घटना की निंदा करते हुए कहा कि इसके पीछे पूर्ण रूप से सरकार का हाथ है जिस पर आरोप लगे हैं वो तो भाजपा का ही पिट्ठू निकला। यही वजह है कि उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। किसान आंदोलन को बदनाम करने के लिए सरकार ने षड्यंत्र रचा था जो अब बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आजादी के बाद पहली बार लाखों ट्रैक्टरों पर किसानों ने तिरंगा लगाकर देश का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रण सिंह मान ने कहा कि सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा नेता राकेश टिकैत के साथ जो ज्यादती की उसको लेकर जनता में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान किसानों के बदन पर पड़ी एक एक लाठी मोदी और सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होंगी। पूर्व विधायक नृपेंद्र मांढी ने कहा कि किसान आंदोलन अब तीनों काले कृषि कानून रद्द होने पर ही थमेगा। किसानों के अनिश्चित कालीन धरने के 36वें दिन नरसिंह डीपीई, बलवंत नंबरदार, बिजेंद्र श्योराण, रघुबीर श्योराण, राकेश आर्य, रत्तन जिंदल, बलबीर बजाड़ और सुभाष यादव ने संयुक्त अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्योराण और सांगवान ने बुलाई बैठक
कितलाना टोल प्लाजा पर श्योराण और सांगवान के खाप के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आंदोलन अब ओर तेजी पकड़ेगा और कामयाबी मिलने तक जारी रहेगा। शनिवार सुबह 10 बजे सांगवान 40 की अहम पंचायत सांगू धाम पर होगी जबकि श्योराण 25 सर्वजातीय खाप की पंचायत बाढड़ा अनाज मंडी में सुबह 11 बाढड़ा बजे आयोजित होगी। इनमें आंदोलन को तेज करने पर मंथन किया जाएगा।

धरनास्थल पर ये रहे मौजूद
धरनास्थल पर कामरेड ओमप्रकाश, रणधीर घिकाड़ा, मास्टर शेर सिंह, गंगाराम श्योराण, हवा सिंह सांगवान, राजू मान, राजकुमार हड़ौदी, सीताराम शर्मा, कमल प्रधान, सत्यवान शास्त्री, विजय मंदौला, धर्मेंद्र छपार, सज्जन सिंगला, अधिवक्ता सत्यजीत पिलानिया, ब्रह्मानंद, शीला बलियाली, कमलेश भैरवी, निर्मला देवी पांडवान, कृष्णा सांगवान, सत्या लेघा, सरदार इंद्रमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed