{"_id":"6a62743bfe370d2fb806d76e","slug":"city-roads-crumble-after-40-mm-of-rain-potholes-increase-risk-of-accidents-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-158109-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 40 एमएम बारिश में उखड़ीं शहर की सड़कें, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 40 एमएम बारिश में उखड़ीं शहर की सड़कें, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
Fri, 24 Jul 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट रोड के बीच उखड़ी पड़ी सड़क।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। मानसून के शुरुआती दौर में ही शहर की सड़कों के हालात बिगड़ने शुरू हो गए हैं। पिछले दो दिनों में हुई लगभग 40 एमएम बारिश ने शहर की मुख्य सड़कों की हालत बेहद खस्ता कर दी है।
जलभराव और बारिश के पानी के तेज बहाव से शहर के प्रमुख मार्गों से डामर और रोड़ियां उखड़ चुकी हैं जिससे सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो गई हैं। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़े हादसों का सबब बन रहे हैं।
शहर में मंगलवार को 28 एमएम व बुधवार को 12 एमएम बारिश होने से सड़कों की रोड़ियां उखड़ कर दूर तक फैल गई। इस कारण बने गड्ढों से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में दोपहिया वाहन चालक और ई-रिक्शा चालक अक्सर अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक के भारी दबाव के बीच इन गड्ढों के कारण अक्सर जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।
स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि सड़कों के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था जिस वजह से मामूली बारिश भी सड़कें सहन नहीं कर पाई।
कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से इन गड्ढों की मरम्मत का कार्य नहीं किए गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से जर्जर हुई सड़कों पर विशेष मरम्मत करवाकर पैचवर्क करवाने की मांग की है। ताकि समय रहते किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
इस मार्गों पर फैली है रोड़ियां
शहर के बस स्टैंड से मेजबान चौक के बीच, भगवान परशुराम चौक के समीप, कोर्ट रोड, मेन बाजार, लाला लाजपत राय चौक समीप, सरदार झाड़ू सिंह चौक रोड पर अनेक स्थानों पर गहरे गड्ढे व दूर तक सड़क निर्माण सामग्री फैली हुई है। दुकानदारों का कहना है कि वाहनों के टायरों के दबाव में आने से रोड़ियां गोली की तरह वार करती हैं।
वर्जन:
फिलहाल बारिश का सीजन चल रहा है। इस दौरान सड़कों पर तारकोल की परत चढ़ाना काफी मुश्किल काम होता है। बारिश बंद होने के तुरंत बाद संबंधित सड़कों पर मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
गुरचरण सिंह, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग