फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   City residents fear waterlogging

Charkhi Dadri News: डीसी का आश्वासन - नहीं होगा जलभराव, आप निश्चिंत हो जाओ...

Mon, 24 Jun 2024 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 24 Jun 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
City residents fear waterlogging
चरखी दादरी में पुरानी सब्जी मंडी रोड पर  नारेबाजी करते लोग।
चरखी दादरी। शहर की सभी सीवर लाइनों की सफाई न होने से मानसून सीजन में शहरवासियों को जलभराव होने का अंदेशा है। सीवर, पेयजल और बिजली समस्या समेत डुंगरवाला जोहड़ की सफाई की मांग को लेकर सोमवार सुबह जनआंदोलन समिति की अगुवाई में व्यापारियों और पार्षदों ने रोष जताया। इसके बाद वे उपायुक्त मनदीप कौर से मिले। डीसी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि शहर में जलभराव नहीं होगा और आप निश्चिंत रहिए। हालांकि बाहर आने के बाद लोगों ने कहा कि वे प्रशासन के आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

मानसून सीजन सिर पर है, जिसके चलते व्यापारियों को शहर में जलभराव होने का डर सता रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवर लाइनों की सुध नहीं लेने पर जनआंदोलन समिति ने सोमवार सुबह पुरानी सब्जी मंडी रोड पर बैठक आयोजित की। बैठक में नगर व्यापार मंडल कोर कमेटी के पदाधिकारियों समेत पार्षद व जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने मौजूदा हालात पर नारेबाजी कर रोष जताया और इसके बाद उपायुक्त कार्यालय पहुंचे गए।
विज्ञापन

उन्होंने उपायुक्त मनदीप कौर के समक्ष ये समस्याएं रखीं और समाधान की मांग की। इस पर उपायुक्त ने कहा कि मानसून को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और इस बार शहर में जलभराव नहीं होगा। पिछले कई माह में पानी निकासी को लेकर किए गए कार्य से शहरवासियों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी। पहली बारिश आते ही पानी निकासी की लाइन चेक की जाएंगी और अगर कोई कमी मिलती है, तो उसको दूर करने के लिए भी प्रशासन ने योजना बना ली है। शहर के लोगों को भी प्रशासन का सहयोग करते हुए साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर जनआंदोलन समिति संयोजक नितिन जांघू, नगर व्यापार मंडल प्रधान सुरेश पांडवानिया, उप-प्रधान संदीप फौगाट, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल अध्यक्ष जयभगवान मस्ताना, काठमंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया, पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी दादरी आदि प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मानसून के मद्देनजर शुरू नहीं होंगे नए काम
उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा है कि मानसून को देखते हुए बारिश के पानी निकासी के लिए शहर में युद्ध स्तर पर काम किया गया है जोकि लगभग पूरा किया जा चुका है। नए कामों को मानसून के चलते फिलहाल रोक दिया गया है ताकि खुदाई की वजह से कहीं पर भी जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। सभी लोग अगर साफ सफाई का ध्यान रखते हुए कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालते हैं, तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा।


डीसी मालिक हैं, आप राजनीति न करें
पार्षद, व्यापार मंडल और जनसंगठनों के पदाधिकारी जब डीसी कार्यालय पहुंचे तो वहां हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल भी मौजूद थे। लोगों ने जब समस्याएं बतानी शुरू की तो बालकिशन अग्रवाल ने बीच में कुछ बात कह दी। इस पर पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी ने कहा कि डीसी जिले की मालिक हैं और हम उनके समक्ष अपनी समस्याएं रख रहे हैं। कृपा आप अपनी राजनीति न करें। अगर आपके सहयोग की जरूरत होगी तो जरूर याद करेंगे।


मानसून के मद्देनजर प्रशासन करवा चुका ये काम
मानसून सीजन के मद्देनजर जिला प्रशासन जनस्वास्थ्य विभाग की मार्फत शहर में बारिश के पानी की निकासी के लिए अलग से लाइन डलवा चुका है। इसके अलावा शहर के पानी का उठान कर समसपुर और रामनगर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने के लिए दो नए पंपिंग स्टेशन का निर्माण करवाया जाना है। इनमें से एक पंपिंग स्टेशन बनकर तैयार है जबकि दूसरे का निर्माण कार्य जोरों पर हैं। इसके अलावा एसटीपी टैंक से गाद भी निकलवाई गई है, ताकि भंडारण क्षमता बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed