फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chief Minister flying squad raids oil mill in Charkhi Dadri

CM Flying का छापा: ऑयल मिल पर सरसों से भरे चार वाहन पकड़े, मार्केट फीस और GST चोरी का मामला आया सामने

Mon, 12 Jun 2023 09:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 09:10 PM IST
सार

चरखी दादरी में ऑयल मिल पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा। सरसों से भरे चार वाहन पकड़े गए। तीन घंटे तक संयुक्त टीम ने जांच कर 2.49 लाख जुर्माना लगाया।

विज्ञापन
Chief Minister flying squad raids oil mill in Charkhi Dadri
ऑयल मिल पर छापा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में संयुक्त टीम ने सोमवार की दोपहर चरखी दादरी में चिड़िया रोड स्थित मां सतोषी ऑयल मिल में छापा मारा। इस दौरान यहां टीम ने सरसों से भरे चार वाहन पकड़े। इनमें 350 क्विंटल सरसों मिली जिसे मार्केट फीस और जीएसटी की चोरी कर बेचा जा रहा था। इस पर संज्ञान लेते हुए मार्केट कमेटी, जीएसटी और आरटीए टीम ने कार्रवाई की और 2.49 लाख रुपये जुर्माना किया। कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली और दोपहर दो बजे टीम मिल से बाहर निकली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सूचना मिली थी कि दादरी के चिड़िया रोड स्थित मां संतोषी ऑयल मिल में जीएसटी और मार्केट फीस की चोरी कर सरसों बेची जा रही है। इस पर एएसआई नरेंद्र कुमार की अगुवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता दादरी पहुंचा। यहां से गुप्तचर विभाग, मार्केट कमेटी, जीएसटी व आरटीए अधिकारियों को बुलाकर संयुक्त टीम गठित की गई और इसके बाद टीम ने सुबह 11 बजे मां संतोषी ऑयल मिल पर दबिश दी।
विज्ञापन


टीम जब मिल में पहुंची तो वहां सरसों से भरे चार वाहन मिले। इनमें ट्रक, ट्रैक्टर व पिकअप शामिल थे। चारों वाहनों की जांच करने पर साढ़े तीन सौ क्विंटल सरसों पाई गई। जब टीम ने मिल मालिक से वाहनों में लदी सरसों के कागजात मांगे तो चालक पेश नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट कमेटी सह सचिव विकास कुमार ने इस पर संज्ञान लेते हुए 15750 रुपये मार्केट फीस भरवाई, जबकि चार हजार रुपये जुर्माना लगाया। इसके बाद जीएसटी टीम ने अपनी कार्रवाई करते हुए 1,48,500 रुपये जुर्माना लगाया। वहीं, आरटीए टीम ने 71 हजार रुपये जुर्माना लगाया।

मिल का रिकॉर्ड भी नहीं मिला दुरुस्त
एक और खास बात ये रही कि टीम ने जब मिल का रिकॉर्ड जांचा तो दुरुस्त नहीं पाया गया। टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि जब स्टॉक की जांच की गई तो कई अनियमितताएं सामने आई। इसके चलते मिल संचालक पर भी दस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। टीम ने यहां सरसों का पूरा स्टॉक काफी देर तक खंगाला। वहीं कार्रवाई से आसपास की अन्य ऑल मिल संचालकों में भी हड़कंप मचा रहा।

टीम में ये रहे शामिल
संयुक्त टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की ओर से एएसआई नरेंद्र, मार्केट कमेटी सह सचिव विकास कुमार, एईटीओ आशुकेश गुप्ता, आरटीए विभाग से टीएसआई राजेश कुमार व गुप्तचर विभाग की टीम शामिल रही। कार्रवाई पूरी कर ही टीम मिल से बाहर निकली।

ऐसे लगाया गया 2.48 लाख रुपये जुर्माना
मार्केट कमेटी ने मार्केट फीस और जुर्माने के तौर पर 19,750 रुपये भरवाए। जीएसटी विभाग ने 1,48,500 रुपये का जुर्माना लगाया। आरटीए टीम ने ट्रक, पिकअप व ट्रैक्टर को बाड़े में ले जाकर पिकअप पर 25500 रुपये व ट्रैक्टर पर 45,500 रुपये जुर्माना किया गया। जांच के दौरान ट्रक अंडरलोड पाया गया। इस प्रकार रेड में कुल 2,49,250 रुपये जुर्माना किया गया।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में ऑयल मिल में सरसों का स्टॉक चेक किया गया। चारों वाहनों में लदी सरसों की एवज में 19750 रुपये मार्केट फीस व जुर्माना भरवाया गया है। -विकास कुमार, सह सचिव, मार्केट कमेटी


वाहनों की जांच कर टीम ने 71 हजार रुपये जुर्माना किया है। पिकअप पर 25 हजार, जबकि ट्रैक्टर पर साढ़े 45 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जांच के दौरान मिल में पाया गया ट्रक अंडरलोड मिला। -राजेश कुमार, टीएसआई, आरटीए विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed