फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chidiya's daughter Sonika Jatrana becomes flying officer

Charkhi Dadri News: चिड़िया की बेटी सोनिका जटराणा बनीं फ्लाइंग ऑफिसर

Wed, 20 Dec 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 20 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Chidiya's daughter Sonika Jatrana becomes flying officer
फ्लाइंग ऑफिसर सोनिका जटराणा अपने परिजनों के साथ।
झोझूकलां। गांव चिड़िया निवासी सोनिका जटराणा एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनी हैं। वो पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार की बेटी हैं और उन्होंने हाल ही में हैदराबाद में आयोजित पासिंग आउट परेड में कमीशन प्राप्त किया है।
विज्ञापन

पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि सोनिका से पहले भी परिवार की कई पीढ़ी देशसेवा कर चुकी हैं। सोनिका के ताऊ रामअवतार सिंह व रोहताश सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। जबकि चाचा अनिल कुमार भी सूबेदार हैं। अपने चाचा से प्रेरित होकर ही सोनिका ने राष्ट्र रक्षा के क्षेत्र में जाने की ठानी।
विज्ञापन

सोनिका की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई और उच्च शिक्षा हैदराबाद में प्राप्त की। इसके साथ ही बीएससी करने के साथ राष्ट्र रक्षा के क्षेत्र में जाने के सपने को पूरा करने के लिए एफ कैट व सीडीएस की परीक्षा दी। दोनों परीक्षा उत्तीर्ण की और इसके उपरांत उसने एयरफोर्स ज्वाइन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिका ने हैदराबाद एयरफोर्स एकेडमी में एक साल का कठिन प्रशिक्षण हासिल किया और 17 दिसंबर को देश के रक्षामंत्री राजनाथ व एयरफोर्स चीफ की उपस्थिति में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान कमीशन प्राप्त किया।


- पिता करते है खेती, मां है अधिवक्ता
सोनिका के पिता एवं पूर्व सरपंच कृष्ण खेती करते हैं। उन्होंने हमेशा बेटी को उच्च शिक्षा पाकर सपना पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, सोनिका की मां कमलेश अधिवक्ता हैं और उन्होंने भी सोनिका की कदम-कदम पर मदद की।

फोटो:13 फ्लाइंग ऑफिसर सोनिका जटराणा अपने परिजनों के साथ। स्त्रोत: परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed