फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   chhapar to sarangpur road will be made

Charkhi Dadri News: छपार से सारंगपुर की ओर जाने वाला कच्चा रास्ता होगा पक्का

Wed, 22 Oct 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 22 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
chhapar to sarangpur road will be made
गांव छपार से सारंगपुर की ओर जाने वाला कच्चा रास्ता। संवाद
फोटो 4 : गांव छपार से सारंगपुर की ओर जाने वाला कच्चा रास्ता। संवाद
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से एस्टीमेट तैयार किया जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के गांव छपार से सारंगपुर की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते को पक्का किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस रास्ते को पक्का करने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। एस्टीमेट को मंजूरी मिलने के बाद सड़क निर्माण की निविदा संबंधी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह रास्ता बनने के बाद छपार, सारंगपुर के अलावा अन्य गांवों के ग्रामीणों को भी फायदा मिलेगा।
गांव छपार जिले के बड़े गांवों में शामिल है। छपार से गांव सारंगपुर की तरफ जाने वाला रास्ता करीब एक किलोमीटर तक कच्चा है। इससे एक से दूसरे गांव में जाने वालों तथा किसानों को अपने खेतों तक जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में यहां जलभराव के कारण परेशानियां और अधिक बढ़ जाती हैं। इससे पिछले काफी समय से ग्रामीणों की ओर से इस रास्ते को पक्का करने की मांग उठाई जा रही थी। अब ग्रामीणों की यह मांग जल्द सिरे चढ़ने वाली है।
विज्ञापन

पानी निकासी के लिए बनेगा नाला
लोक निर्माण विभाग की योजना के अनुसार, इस एक किलोमीटर लंबे रास्ते के एक तरफ नाले का निर्माण भी करवाया जाएगा ताकि यहां भविष्य में जलभराव की समस्या न बनें और बरसाती व घरों से निकलने वाला पानी भी यहां जमा न हो सके। इस रास्ते के एक तरफ खेत और दूसरी तरफ रिहायशी क्षेत्र है। ऐसे में सड़क के एक तरफ नाला बनने से पानी न तो खेतों में जाएगा और न ही सड़क पर जमा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई गांवों के ग्रामीण होंगे लाभान्वित
गांव छपार से सारंगपुर की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर पक्की सड़क बनने से आसपास के कई गांवों के लोग लाभांन्वित होंगे। यह सड़क बनने के बाद गांव छपार, नरसिंहवास, सारंगपुर के अलावा आगे रामपुरा, हड़ौदा, हड़ौदी तक के ग्रामीण यहां से आसानी से आवागमन कर सकेंगे।

वर्सन :
गांव छपार से सारंगपुर की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर सड़क निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। अगले एक-दो दिन में एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद निविदा की प्रक्रिया शुरू करते हुए सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
- गुरुचरण सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed