फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhidadri news

लॉटरी लगने का झांसा देकर युवक से ठगे 4.73 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
charkhidadri news
चरखी दादरी। झोझू खुर्द निवासी व्यक्ति को व्हाट्सएप पर लॉटरी लगने का मैसेज भेजकर साइबर अपराधियों ने 4.73 लाख रुपये ठग लिए। ये रुपये आरोपियों ने कई ट्रांजेक्शन के जरिये अलग-अलग खातों में डलवाए। पीड़ित ने इसकी शिकायत दादरी साइबर थाना में दी है जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने धारा 379 व 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नवीन ने बताया कि गत 22 अगस्त को उसके पास व्हाट्सएप पर लॉटरी लगने का वॉयस मैसेज आया था। इसमें उसे बताया गया कि उसकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लग गई है। इसके बाद उन्होंने उसके बैंक एकाउंट की जानकारी मांगी, जो उसने दे दी। इसके बाद अगले दिन फोन आया और कहा कि लॉटरी में जीती रकम लेने के लिए पहले जीएसटी फीस देनी होगी। इसके बात पीड़ित ने उनके द्वारा बताए गए खाते में 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठग द्वारा पीड़ित से कई ट्रांसजेक्शन में अलग-अलग बैंक के खातों में चार लाख 73 हजार रुपये डलवाए गए। पीड़ित को जब लॉटरी के रुपये नहीं मिले तो उसे ठगी का पता चला। इसके बाद उसने इसकी शिकायत साइबर थाना में केस दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed