फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhidadri news

समसपुर टी-प्वाइंट से महेंद्रगढ़ चौक तक 13 करोड़ से सुधरेगी सड़क की दशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
charkhidadri news
फोटो 11 समसपुर टी-प्वाइंट पर जर्जर पड़ी सड़क। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दादरी से गुजरने वाले 152डी राजमार्ग प्वाइंट से लेकर महेंद्रगढ़ चौक तक सड़क की कायापलट जल्द होगी। इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी हाल ही में एनएचएआई को दी गई है और उपायुक्त प्रीति के इस संदर्भ में निर्देश देने के बाद एनएचएआई ने इसका प्रपोजल स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया है। सड़क का जीर्णोद्धार कराने की इस योजना को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इस योजना पर 13 करोड़ से अधिक का खर्च आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर के महेंद्रगढ़ चौक से लेकर समसपुर टी-प्वाइंट और एनएच- 152 डी प्वाइंट तक वाहनों की सबसे ज्यादा संख्या रहती है और इस सड़क की हालत खराब है। सड़क के सुधारीकरण को लेकर कई बार सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी विचार हो चुका है और समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार सड़क के इस हिस्से को एक मॉडल सड़क के तौर पर विकसित किया जाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय प्राधिकरण की ओर से सड़क के सुधारीकरण का मामला स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार जहां पर सड़क की हालत खराब है, उस हिस्से को सीसी का बनाया जाएगा। इसमें समसपुर टी प्वाइंट, न्यारा पेट्रोल पंप के पास, चिड़िया मोड़ और चिड़िया मोड़ से महेंद्रगढ़ चौक की दाईं ओर का हिस्सा शामिल है। इसके अलावा आरओबी का भी सुधारीकरण इस परियोजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुरानी परत उखाड़कर डाली जाएगी नई
योजना अनुसार सड़क की परत को उखाड़कर इसे नए सिरे से बेहतर तरीके से बनाया जाना है। सड़क मार्ग के दोनों ओर के नाले की भी मरम्मत होगी और डिवाइडर पर टाइल आदि भी लगाई जाएंगी।

- अन्य सड़कों के सुधार के निर्देश भी दे चुकीं उपायुक्त
हाल ही में उपायुक्त प्रीति ने प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक लेकर जिला में विभिन्न सड़कों की हालत में तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए थे। उपायुक्त ने इस बारे में कहा है कि सड़क मार्ग किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सबसे जरूरी होते हैं और सड़कों की हालत इसके लिए अहम रोल अदा करती हैं। जिला के कई क्षेत्रों में मुख्य मार्गों तक की हालत खराब है। ऐसे में तुरंत प्रभाव से सड़कों की हालत में सुधार करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed