फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: Two youths caught betting on IPL match, 9 mobiles recovered

Charkhi Dadri: आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाते दो युवक दबोचे, 9 मोबाइल बरामद, सीआईए टीम ने की कार्रवाई

Sun, 30 Apr 2023 02:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 02:50 PM IST
सार

सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सीसीआई के समीप एक मकान से युवकों को गिरफ्तार किया है। सिटी थाने में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Charkhi Dadri: Two youths caught betting on IPL match, 9 mobiles recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में सीसीआई परिसर के समीप एक मकान में बैठकर आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे दो युवकों को सीआईए ने काबू किया है। उनके पास से 9 मोबाइल फोन, रजिस्टर, चार्जर और अन्य सामान बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ सिटी थाने में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम सीआईए को सूचना मिली कि सीसीआई परिसर के समीप एक मकान में वार्ड-एक और 19 निवासी दो युवक आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान में दबिश दी और वहां एक कमरे में बैठकर सट्टा लगवा रहे दो युवकों को काबू कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान वार्ड-एक निवासी उमेश और वार्ड-19 निवासी अनुज के रूप में हुई। कमरे की जांच करने पर टीम को 6 एंड्रॉयड और 3 की-पेड फोन, दो चार्जर, एक रजिस्टर, एक डायरी व एलईडी रिमोर्ट समेत अन्य सामान बरामद हुआ। टीम दोनों को सिटी थाने ले आई और वहां उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed