फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri tops in sex ratio in the state, Mahendragarh and Gurugram lag behind.

Charkhi Dadri News: लिंगानुपात में चरखी दादरी प्रदेश में अव्वल, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम फिसड्डी

Wed, 03 Apr 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 03 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Charkhi Dadri tops in sex ratio in the state, Mahendragarh and Gurugram lag behind.
मनीषा सैन अपनी नवजात बेटी के साथ। स्त्रोत: परिजन
हनी सोनी
विज्ञापन

चरखी दादरी। लिंगानुपात में लगातार तीसरे माह भी चरखी दादरी जिला प्रदेश में अव्वल रहा। वहीं, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम जिला संयुक्त रूप से 22वें स्थान पर हैं। चरखी दादरी का लिंगानुपात 1055 है जबकि गुरुग्राम व महेंद्रगढ़ का लिंगानुपात 871 है। वहीं, फतेहाबाद दूसरे स्थान पर है और इस जिले का लिंगानुपात 993 है।
बता दें कि वर्ष 2023 में चरखी दादरी जिले लिंगानुपात में सबसे निचले स्थान पर था। इस साल जनवरी, फरवरी और मार्च में जिला पहले स्थान पर रहा है। तीनों माह की बात करें तो जिले में 671 लड़कों और 711 लड़कियों ने जन्म लिया है। इसी प्रकार इन तीन माह में फतेहाबाद जिले में 1951 लड़कें और 1938 लड़कियां जन्मी हैं। वहीं, लिंगानुपात में सबसे निचले पायदान पर रहे महेंद्रगढ़ में 1566 लड़कों पर 1364 लड़कियां और गुरुग्राम में 6132 लड़कों पर 5342 लड़कियों का जन्म हुआ है।
विज्ञापन

लिंगानुपात में मार्च तक की स्थिति देखें तो झज्जर तीसरे, करनाल चौथे, भिवानी पांचवें, पलवल छठे और यमुनानगर और अंबाला संयुक्त रूप से 7वें स्थान पर हैं। वहीं, लिंगानुपात में रोहतक जिला प्रदेश में 21वें स्थान पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन जिलों में 10 हजार से ज्यादा बच्चों का हुआ जन्म
प्रदेश के तीन जिलों में पिछले तीन माह के अंदर 10 हजार से ज्यादा बच्चों का जन्म हुआ है। नूंह जिले में सर्वाधिक 14012, फरीदाबाद में 12391 और गुरुग्राम में 11474 बच्चों का जन्म हुआ है। चरखी दादरी में 1385, फतेहाबाद में 3889, झज्जर में 2532, करनाल में 6125, भिवानी में 4232, पलवल में 6843, यमुनानगर में 5661, अंबाला में 4533, कुरुक्षेत्र में 3686, सिरसा में 4708, पंचकूला में 3179, सोनीपत में 5982, हिसार में 8319, रेवाड़ी में 4180, जींद में 4652, पानीपत में 8786, कैथल में 4039 रोहतक में 6490 व महेंद्रगढ़ में 2930 बच्चों का जन्म हुआ है।



मार्च तक की लिंगानुपात की स्थिति
जिले का नाम- लड़के जन्मे- लड़कियां जन्मी - लिंगानुपात
चरखी दादरी- 674-711- 1055
फतेहाबाद- 1951-1938-993
झज्जर- 1289- 1243-964
करनाल- 3125- 3000- 949
भिवानी- 2171-2061- 949
पलवल- 3523- 3320- 942
यमुनानगर- 2931- 2730-931
अंबाला- 2348- 2185-931
कुरुक्षेत्र- 1913- 1773- 927
सिरसा- 2446- 2262-925
पंचकूला- 1652- 1527- 924
नूहं- 7305- 6707- 918
सोनीपत- 3127- 2855- 913
हिसार- 4353- 3966- 911
रेवाड़ी- 2200- 1980-900
फरीदाबाद- 6527- 5864- 898
जींद- 2462- 2190- 890
पानीपत- 4656- 4130- 887
कैथल- 2142- 1897- 886
रोहतक- 3454- 3036- 879
गुरुग्राम- 6132- 5342- 871
महेंद्रगढ़- 1566- 1364- 871
(नोट: प्रदेश का ओवरऑल लिंगानुपात 914 है।)


वर्जन:
लिंगानुपात में चरखी दादरी जिला लगातार तीसरे माह भी प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। जिले का लिंगानुपात 1055 है। खास बात ये है कि चरखी दादरी प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला है जिसमें इस साल लिंगानुपात 1000 से अधिक रहा है। - डॉ. नरेंद्र, डिप्टी सीएमओ एवं पीएनडीटी नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed