फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: Three youths standing with weapons on the cremation ground road arrested

Charkhi Dadri: श्मशान घाट रास्ते पर हथियार लिए खड़े तीन युवक गिरफ्तार

Sun, 03 Nov 2024 12:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 12:08 AM IST
सार

दादरी के कबीर नगर निवासी आरोपियों से एक पिस्तौल, दो छुरी और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। शहर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Charkhi Dadri: Three youths standing with weapons on the cremation ground road arrested
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी दादरी शहर के श्मशान घाट रोड पर अवैध हथियार लिए खड़े तीन युवकों को स्पेशल स्टाफ टीम ने दबोचा है। उनके पास से एक पिस्तौल, दो छुरी और चार कारतूस बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ शहर पुलिस थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए महेंद्रगढ़ चौक पर मौजूद थी। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि शहर के गामड़ी रोड श्मशान घाट के पास तीन युवक अवैध हथियार लिए खड़े हैं। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और वहां संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े तीन युवकों को काबू कर पूछताछ की।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी पहचान कबीर नगर निवासी साहिल, हर्ष, विशाल के रूप में बताई। बाद में पुलिस ने संदेह के आधार पर तीनों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को साहिल की पैंट की जेब से एक देसी पिस्तौल, हर्ष व विशाल की जेब से दो-दो कारतूस व एक-एक छुरी बरामद हुई। बाद में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। थाने लेकर जाकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed