फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

चरखी दादरी: 15.07 करोड़ से सात सड़कों का होगा कायाकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो 34 विधायक नैना चौटाला। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। बाढड़ा हलके के लोगों को जल्द ही चकाचक सड़कों की सौगात मिलने वाली है। हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड ने 15.7 करोड़ से बनने सात सड़कों का निर्माण कराने की परियोजना को स्वीकृति दे दी है। इसकी पुष्टि विधायक नैना सिंह चौटाला ने की है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों का निर्माण होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि इन सात सड़कों के निर्माण की मांग ग्रामीण लगातार उठा रहे थे। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने हलके की कई सड़कों का निर्माण कराया है और एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने वाली सड़कें 5 करम चौड़ाई की होती हैं और इनका निर्माण हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की ओर से किया जाता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा कृषि विपणन बोर्डके अंतर्गत आने वाली बाढड़ा हलके की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए वो लगातार प्रयासरत थीं। अब प्रदेश सरकार ने सात महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर हलकावासियों की मांग पूरी कर दी है।
विज्ञापन

नैना चौटाला ने बताया कि कुंडल बास सड़क निर्माण की मांग 20 वर्ष पुरानी है और यह अब जाकर परवान चढ़ेगी। इसके अलावा टिकान से कपूरी धाम और मोड़ी से कपूरी धाम तक रास्ते का भी निर्माण किया जाएगा। बधवाना से बालरोड तक, पिचौपा खुर्द से पिचौपा कलां तक, कलियाणा से भैरवी तक और गांव मांढी केहर से जगरामबास तक सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण पर 15 करोड़ सात लाख की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed