{"_id":"63debc0bae138138832c5bf3","slug":"charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-hsr653587892-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कबड्डी मैच में चरखी दादरी ने सिरसा और भिवानी ने अंबाला को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कबड्डी मैच में चरखी दादरी ने सिरसा और भिवानी ने अंबाला को दी शिकस्त
विज्ञापन
फोटो - 32 हंसावास खुर्द स्थित वाइब्रेंट स्कूल में आयोजित कबड्डी स्पर्धा के शुभारंभ पर गण्यमान्य ल?
- फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। गांव हंसावास खुर्द में शनिवार को दो दिवसीय राज्यस्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। समाज सेवी शेखर नांधा ने खिलाड़ियों का परिचय कर उन्हें खेल-भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन चरखी दादरी ने सिरसा को व भिवानी ने अंबाला को हराकर प्रतियोगिता के अगले चरण में अपना स्थान बनाया।
हरियाणा एम्योचर फेडरेशन की ओर से हंसावास खुर्द स्थित वाइब्रेंट स्कूल खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन फेडरेशन के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार और सचिव कुलदीप दलाल पहुंचे। कुलदीप दलाल ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा के सभी 22 जिलों की लड़कों व लड़कियों की टीमें भाग ले रही हैं।
समाजसेवी शेखर नांधा ने कहा कि खिलाड़ी के लिए सबसे जरूरी अनुशासन है। अनुशासन में रहकर खेल भावना का परिचय देने वाला ही एक दिन बड़ा खिलाड़ी बनता है। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है इसलिए हमें दोनों ही परिस्थितियों में खेल भावना की पालना करते हुए इसे स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत व अनुशासन में रहकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मनजीत पहलवान, नरेश, अजय व विद्यानंद हंसावास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लड़कों के वर्ग में हुए एकतरफा मुकाबले
प्रतियोगिता के दौरान लड़कों के वर्ग में जींद ने यमुनानगर को एक तरफा मुकाबले में 24-4 के स्कोर से हराया। वहीं, चरखी दादरी ने सिरसा को 34-24 के स्कोर से व झज्जर ने रेवाड़ी को 36-4 के स्कोर से मात दी।
लड़कियों के वर्ग में पहले दिन ये रहे परिणाम
लड़कियों के वर्ग में भिवानी ने अंबाला को 31-25 के स्कोर से पराजित किया। महेंद्रगढ़ ने सिरसा को 37-11 से हराया। प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।