Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: सात साल पहले हादसे में पति हुआ लाचार, पंक्चर की दुकान चला सुनीता ने संभाला परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो 20 पंक्चर बनाने के लिए बाइक का टायर खोलती सुनीता। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। नारी अगर ठान ले तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं। ढाणी फौगाट निवासी 43 वर्षीय सुनीता इसकी बानगी है। दरअसल सात साल पहले हुए एक हादसे में सुनीता के पति विक्रम की आंखों की रोशनी बेहद कमजोर हो गई और वो अपनी टायर पंक्चर की दुकान संभालने में अयोग्य हो गया। पति के काम न कर पाने के चलते सुनीता ने पुरुषों का पेशा माने जाने वाले टायर पंक्चर बनाने का काम संभाला। सुनीता का कहना है कि सिर पर कर्ज और पति की लाचारी के चलते उसने समाज की परवाह किए बिना यह काम जारी रखा है।
विज्ञापन

इस समय सुनीता रोहतक फाटक समीप स्थित पेट्रोल के पास अपनी टायर पंक्चर की दुकान चलाती है। सुनीता दुपहिया वाहन से लेकर कार और भारी वाहनों तक के टायर बदलने का हुनर रखती है। सुनीता का कहना है कि टायर पंक्चर के लिए आने वाले कई चालक उसके प्रयास की सराहना करते हैं और कई बुजुर्ग लोग तो सांत्वना के लिए उसके सिर पर भी हाथ रखकर जाते हैं। कुछ लोगों की सहानुभूति देखकर कई बार आंख भी भर आती है।
विज्ञापन

दरअसल, सुनीता का पति विक्रम पहले घर का चूल्हा जलाता था। 2016 में वो छत से गिर गया और उसकी आंखों की रोशनी बेहद कम हो गई। इसके चलते वो पंक्चर लगाने में असमर्थ हो गया। इस हादसे के कुछ समय बाद ही विक्रम और सुनीता की बेटी की शादी होनी तय थी। तय समय पर बेटी को विदा करने के लिए सुनीता को कुछ कर्ज लेना पड़ा और इस कर्ज को उतारने व घर का चूल्हा जलाने के लिए सुनीता ने पति के काम को अपना लिया। कुछ समय में ही उसे इस काम में महारत हासिल हो गई। शुरुआत में उसे ताने सुनने से दुख पहुंचा, लेकिन बाद में इन बातों को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 मिनट में ट्यूबलेस व 15 मिनट में बना देती है ट्यूब का पंक्चर
सुनीता ने बताया कि वो पिछले तीन साल से अपने पति की मदद से ये कार्य कर रही है। लगातार तीन साल तक कार्य करने से उनको मनोबल लगातार बढ़ता गया। अब वो टायर पंक्चर बनाने में निपुण हो गई है। ट्यूबलेस टायर का पंक्चर बनाने में उसे पांच मिनट और ट्यूब का पंक्चर बनाकर टायर वाहन में सेट करने में उसे अधिकतम 15 मिनट का समय लगता है।

महिलाएं किसी से कम नहीं, न मानें हार
सुनीता का कहना है कि कोई भी महिला विकट परिस्थितियों के सामने घुटने टेकने की बजाय उनसे टकराने का माद्दा रखें। महिलाएं किसी से कम नहीं है, बस जरूरत है तो दृढ़ निश्चय कर आगे बढ़ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed