फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: सीवर समस्या समेत कच्ची और जर्जर गलियों का दंश झेल रहे वार्डवासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो: 27 बैंकर्स कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो से भरा दूषित पानी दिखाते स्थानीय लोग। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। वार्ड 19 में इन दिनों सीवर ओवरफ्लो, कच्ची व जर्जर गलियों के साथ दूषित पेयजल सप्लाई की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसके अलावा वार्ड की गलियों में लगी स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। इन तमाम समस्याओं का दंश लोग पिछले लंबे समय से झेल रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। जन स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद अधिकारियों की अनदेखी से वार्डवासियों में रोष है। उनका कहना है कि कार्यालय के कई चक्कर लगाने के बाद भी नतीजा सिफर है।
विज्ञापन

वार्ड-19 की आबादी करीब सात हजार है। वार्ड की बैंकर्स कॉलोनी, 27 फूटा रोड, भगत सिंह चौक, बावरिया बस्ती, घिकाड़ा रोड़ स्थित बूस्टिंग स्टेशन के पास पिछले दो साल से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बना हुई है। सीवर से निकला दूषित पानी घरों के सामने गलियों में भर जाने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, वार्ड में आठ गलियों की हालात जर्जर बनी हुई है। गलियों में उखड़ी टाइलें वाहन चालकों के लिए हादसों का सबब बनी हुई हैं। वहीं, क्षेत्र की बंजारा बस्ती, एमसी कॉलोनी, भगत सिंह चौक में दूषित पेयजल की सप्लाई होने से लोगों को दोहरा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सोनू, सोमबीर, राजेंद्र, अशोक कुमार व प्रीतम सिंह ने बताया कि वार्ड में बनी समस्याओं के बारे में जनस्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। अधिकारियों के उदासीन रवैये के चलते वार्डवासी परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से समस्याओं पर संज्ञान लेकर समाधान कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले: अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, हम बेहद परेशान
- वार्ड में सीवर की समस्या लंबे समय से बनी है और अब तक अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इसके चलते वार्डवासी परेशानी झेल रहे हैं और उनमें विभाग के खिलाफ रोष है।
-सोमबीर, वार्डवासी
- वार्ड की कई गलियां कच्ची हैं जबकि कुछ जर्जर हो चुकी हैं। नगर परिषद कार्यालय में कई बार चक्कर काट चुके हैं, लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं हुई है। वार्डवासी बेहद परेशान हैं।
-कृष्ण, वार्डवासी
- क्षेत्र की कई बस्तियों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है और इसके चलते पेयजल संकट गहराया हुआ है। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी हालात जस के तस है।
-रमेश, वार्डवासी
- कच्ची गलियों समेत वार्ड में कई स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। कुछ गलियों में स्ट्रीट लाइटों की कमी भी बनी है। सर्दी के मौसम में लाइटों की कमी से आपराधिक वारदातों का डर बना रहता है।
-नगेश, वार्डवासी
पार्षद बोले
वार्ड की सभी जर्जर व कच्ची गलियों को बनवाने के लिए नगर परिषद अधिकारियों से मांग कर चुका हूं। बजट आने के बाद सभी गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान कराने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग को लिखित व मौखिक रूप से अवगत करवा जा चुका है।

-अजय सांगवान, पार्षद, वार्ड 19
अधिकारी बोले
वार्ड 19 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या समाधान के लिए हमारे कर्मचारी लगाए हुए हैं। कर्मचारी मैनहोलों की सफाई मशीन से कर रहे हैं। जल्दी ही पूरे वार्ड में सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
-बीके जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed