Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: मौसम साफ रहने के साथ खिली धूप, कड़ाके की ठंड से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो-46 धूप खिलने पर बाजार से गुजरतीं युवतियां व लोग। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। क्षेत्र में बुधवार को सुबह कोहरा छाया लेकिन साढ़े नौ बजे ही धूप खिल गई जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। शाम तक मौसम शुष्क एवं साफ बना रहा।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से लगातार कोहरा का प्रकोप बनता आ रहा है। बुधवार को सुबह जल्द कोहरा छंट गया और धूप खिली। लोगों ने दिनभर धूप सेंकी। धूप खिलने पर लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। लोगों को आवागमन में परेशान कम हुई। सड़क व रेल सेवाएं सुचारु बनी रही। कुछ दिनो से कोहरे के कारण ट्रेनों को सिग्नल पटाखा फोड़कर दिया जा रहा है। कोहरे की वजह से ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

खासकर सवारी गाड़ी देरी से चलने की वजह से यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसी प्रकार बस सेवाएं भी चरमरा रही हैं। बुधवार को परिवहन सेवाएं सुचारू होने से लोगों को इतनी परेशानी नहीं हुई। वहीं, धूप खिलने पर रबी की फसल गेहूं, सरसों, जौ व मेथी आदि में फायदा होगा। दिन में धूप खिलने पर पौधे पर-परागण की क्रिया को पूरी कर पाते हैं जिससे उनमें खनिज लवण आदि की पूर्ति हो जाती हे और उनका विकास रुकता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed