{"_id":"63864289f70fb40ddf592aa3","slug":"charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-hsr6484198137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सड़क और गलियों में भरा दूषित पानी, तीन स्कूलों के विद्यार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सड़क और गलियों में भरा दूषित पानी, तीन स्कूलों के विद्यार्थी परेशान
विज्ञापन
ोटो: 04 सड़क के बीच भरे दूषित पानी से गुजरते स्कूली बच्चें।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। शहर के वार्ड 13 में सीवर व्यवस्था बेपटरी है। इसके लिए वार्ड की मुख्य सड़क और गलियों में दूषित पानी भरा है। यह पानी राहगीरों के साथ स्कूली विद्यार्थियों के लिए परेशानियां पैदा कर रहा है। स्कूल से घर आने-जाने में विद्यार्थी इस पानी से होकर गुजरने को विवश हैं। वहीं, वार्डवासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग पर समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विभाग को शिकायत सौंपने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है और उन्हें परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
वार्ड 13 स्थित बधवाना गेट के पास सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। वार्ड की मुख्य सड़क व गलियों में दूषित पानी भरा होने के कारण विद्यार्थियों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को दूषित पानी से गुजरना पड़ रहा है। सड़क के बीच पानी भरा होने से जहां दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है तो वहीं बच्चे और बुजुर्ग यहां से गुजरते समय गिरकर घायल भी हो रहे हैं।
वार्डवासी लोकेश गुप्ता, हीरा लाल, अशोक कुमार, सुनील कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रताप, रोहताश शर्मा आदि ने बताया कि वार्ड में बनी समस्या को लेकर वो कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन कर अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी समस्या का जायजा लेने नही पहुंचा है। विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते क्षेत्रवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
वार्ड में हैं तीन स्कूल, 500 विद्यार्थी परेशान
वार्ड में तीन निजी और राजकीय स्कूल हैं। ठप सीवर व्यवस्था के चलते इन स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 500 विद्यार्थियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को स्कूल तक पहुंचने के लिए दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है और इससे उनकी ड्रेस खराब हो जाती है। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समाधान के प्रति गंभीर नही हैं।
महिला के गिरने से पांव में आया है फ्रैक्चर
स्थानीय निवासी इंदू आहुजा ने बताया कि वो दो दिन पहले अपनी ब्यूटी पार्लर को बंद कर घर जा रही थी। उसी दौरान सड़क पर भरे पानी में पांव फिसलने के कारण वो गिर गई और पांव में फ्रैक्चर आ गया। ऐसे में एक तरफ उसे शारीरिक परेशानी हुई तो दूसरी ओर दुकान बंद रहने से आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।
लोग बोले: विभाग जल्द से जल्द करे समाधान
कई दिनों से सड़क के बीच दूषित पानी भरा होने से घरों के अंदर दुर्गंध फैली हुई है। ऐसे में घरों के अंदर बैठना भी दूभर बना हुआ है। विभाग समस्या के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
-राकेश सैनी
एक तरफ जहां प्रशासन के अधिकारी घरों में रखी पानी की टंकी को खाली करवा डेंगू व मलेरिया से बचने के लिए जागरूक कर रहे हैं तो दूसरी ओर जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से लोग परेशान हैं।
-अनूप शर्मा
सड़क के बीच दूषित पानी भरा होने के कारण दुकान में कोई भी ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके चलते कामकाज प्रभावित हो रहा है। विभाग को जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराना चाहिए।
-योगेंद्र शर्मा
दूषित पानी में गिरने से स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। बच्चे जहां घायल हो रहे हैं तो वहीं कई बार ड्रेस खराब होने से दोबारा उन्हें घर जाना पड़ता है। विभाग को समाधान करना चाहिए।
-मंगतराम
अधिकारी बोले
जल्द ही टीम और मशीन भेजकर वार्ड में बनी समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। वार्डवासियों को परेशान नहीं होने देंगे।
-जगदीशचंद्र, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग