{"_id":"66047ea58dc385059b018a28","slug":"charkhi-dadri-bad-media-filters-of-water-houses-will-be-replaced-along-with-cleaning-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-115486-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी : सफाई के साथ बदले जाएंगे जलघरों के खराब मीडिया फिल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी : सफाई के साथ बदले जाएंगे जलघरों के खराब मीडिया फिल्टर
Thu, 28 Mar 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पेयजल शुद्धिकरण के लिए जनस्वास्थ्य सभी जलघरों के मीडिया फिल्टर की सुध लेने जा रहा है। इसके तहत सभी जलघराें के मीडिया फिल्टर जांचे जाएंगे। जो सही मिलेंगे उनकी सफाई की जाएगी जबकि खराब को बदला जाएगा। करीब छह माह के अंदर इस परियोजना पर काम पूरा होगा। इसके बाद जिले के करीब 6 लाख लोगों को आपूर्ति में दिए जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता में सुधार होगा।
जनस्वास्थ्य विभाग ने जल जीवन मिशन योजना पर दो साल से काम शुरू कर रखा है। इस योजना का उद्देश्य लोगों को पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाना है। इस योजना के तहत जलघरों की मरम्मत भी की जा रही है। अब जलघरों में चार दशकों से लगे मीडिया फिल्टर को भी बदलने की योजना है। जो फिल्टर सही अवस्था में हैं उनकी सफाई की जाएगी और जो खराब हो चुके हैं उनको बदलकर नए लगाए जाएंगे ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिल सके।
बता दें कि जिले में करीब 60 जलघर हैं। पेयजल की गुणवत्ता पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। शहर में सीवर मिक्स पेयजल आपूर्ति की भी विकट समस्या बनी हुई है। इसका समाधान आने वाले छह माह में पूरा होने की उम्मीद है क्योंकि कंडम सीवर लाइनों से सटी पेयजल लाइनों को भी बदला जाना है। इस प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है। जलघरों के बूस्टिंग स्टेशनों से निकलने वाली मेन लाइनों में अवैध पेयजल कनेक्शन की वजह से भी समस्या बन रही है।
विज्ञापन
जानिये... पानी उपचारित करने में ये है मीडिया फिल्टर की भूमिका
जलघरों के टैंकों में पहुंचे नहरी पानी को आपूर्ति से पहले जनस्वास्थ्य विभाग उपचारित करता है। इसके तहत फिल्टर मीडिया सिस्टम से पानी को उपचारित किया जाता है। इसमें फिटकरी, रोड़ी, बजर आदि भी डाला जाता है। इसके अलावा क्लोरिन दवा की मात्रा भी निर्धारित अनुपात में डाली जाती है। जब इस फिल्टर टैंक में पानी साफ हो जाता है तो उसका उठान कर मेन लाइन में सप्लाई कर दिया जाता है। करीब 45 साल पुराने मीडिया फिल्टर बैड कंडम हो चुके हैं। अब नए लगाने की तैयारी है।
- खंडवार किया गया जलघरों का सर्वे
जलघरों में फिल्टर मीडिया की स्थिति पता करने के लिए अधिकारियों ने खंडवार जलघरों का सर्वे करवाया है ताकि फिल्टर में कमी का पता चल सके। वहीं, जलघरों के टैंकों में भंडारित पानी को क्लोरिन विधि से भी उपचारित किया जाता है।
जल्द ही जलघरों में लगे मीडिया फिल्टर को बदलने का काम शुरू होगा। कंडम हो चुके फिल्टर बदलकर नए लगाए जाएंगे। इससे पानी की गुणवत्ता में व्यापक सुधार आएगा। गर्मी सीजन से पहले यह समस्या दूर हो जाएगी।
जगदीशचंद्र, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग