{"_id":"6a9afef104a3809cca0ad40c","slug":"chairman-expressed-gratitude-to-the-cm-for-the-approval-to-develop-an-industrial-township-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-159932-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की सहमति पर चेयरमैन ने जताया सीएम का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की सहमति पर चेयरमैन ने जताया सीएम का आभार
Fri, 04 Sep 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने चरखी दादरी में प्रदेश की पहली औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की योजना तैयार की है। बरसों से बंद पड़ी सीसीआई सीमेंट फैक्ट्री की खाली जमीन पर अब औद्योगिक हब बनेगा, इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस कदम के लिए नगर परिषद के चेयरमैन बख्शी राम सैनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश प्रगति कर रहा है। चेयरमैन सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने पर सहमति बन गई है। सीएम ने अधिकारियों को इस परियोजना की रिपोर्ट जल्द बनाने के निर्देश दिए हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय मिलकर आगे बढ़ाएंगे।
दोनों की इस प्रोजेक्ट में आधी-आधी हिस्सेदारी होगी। टाउनशिप के लिए जरूरी सारा बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा। चेयरमैन ने बताया कि करीब 200 एकड़ जमीन को पहले रिहायशी कॉलोनी के लिए इस्तेमाल करने की योजना थी जिसके भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया में कम से कम दो साल का समय लग जाता।