{"_id":"66e36bfa154fcfc7cb0511e4","slug":"case-on-trolla-driver-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-123221-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एनएच 152डी पर खड़ा किया ट्राला, चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एनएच 152डी पर खड़ा किया ट्राला, चालक पर केस दर्ज
Fri, 13 Sep 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 13 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी को रोड के बीच खड़ी कर केबिन में सोया चालक, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर किया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। नेशनल हाईवे 152-डी पर रानीला के समीप बेवजह ट्राला खड़ा कर यातायात व्यवस्था को बाधित करना एक चालक को भारी पड़ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया और बौंदकलां थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
एएसआई ओमबीर ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम एनएच 152-डी के माध्यम से झिंझर से रानीला जा रही थी। तभी रानीला रेस्ट एरिया के पास बीच सड़क पर एक ट्राला खड़ा हुआ था। इसके बाद टीम ने देखा तो चालक केबिन में सोया हुआ था। बाद में पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम यूपी के दादरी निवासी रमेश बताया। इसके बाद पुलिस ने ट्राले को रास्ते से हटवाया और आरोपी पर केस दर्ज कर लिया।