{"_id":"681509f7ba7e632c480523ef","slug":"canals-will-be-monitored-24-hours-a-day-8-teams-have-been-formed-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-136274-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नहरों की होगी 24 घंटे निगरानी, 8 टीमों का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नहरों की होगी 24 घंटे निगरानी, 8 टीमों का किया गठन
Fri, 02 May 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 02 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट पर स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक करते सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता दिनेश राठी।
चरखी दादरी। नहरी पानी की कमी को देखते हुए सिंचाई विभाग ने 24 घंटे निगरानी का निर्णय लिया है। इसी सिलसिले में अधीक्षक अभियंता दिनेश राठी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें मौजूदा समय में चल रहे जल संकट से निपटने पर मंथन किया गया। इतना ही नहीं, पानी की निगरानी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन भी किया गया है।
दिनेश राठी ने कहा कि मौजूदा समय में लोहारू फीडर में 900 क्यूसेक पानी की डिमांड है। लेकिन, 200 क्यूसेक से भी कम पानी मिल रहा है जो कि दादरी जिले में टैंकों और तालाबों को भरने के लिए काफी नहीं है। इस समस्या से निपटने के लिए और कम पानी में सभी टैंक व तालाब भरने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त प्रबंध करने के लिए कहा गया है। साथ ही किसानों व आमजन से भी अपील की गई कि पानी को बर्बाद न करते हुए कम से कम पानी, आवश्यकता के अनुसार ही प्रयोग करें।
अधीक्षक अभियंता ने कहा कि मौजूदा समय में चल रहे जल संकट से निपटने के लिए अधिकारियों की ओर से टैंकों और तालाबों को भरने की पूरी कोशिश की जा रही है। नहरों की निगरानी के लिए आठ उपमंडल अधिकारी व जूनियर इंजीनियर की टीम गठित की गई, जो दिन रात बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी व लोहारू फीडर समेत लोहारू कैनाल की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में लोहारू जल सेवा मंडल के कार्यकारी अभियंता सत्येंद्र कुमार, राकेश कुमार, गौरव लांबा, मनदीप गुलिया, कमल सिंह, सूरजभान, बिजेंद्र कुमार, भोगल सिंह, जोगिंद्र, सौरभ मालिक व सुरेंद्र आदि अधिकारी मौजूद रहे।