Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Campaign: Dialogue: Roads in poor condition, security measures inadequate, and stray animals also posing a life-threatening challenge

अभियान: संवाद: सड़कें बदहाल, सुरक्षा इंतजाम नाकाफी, बेसहारा पशु भी बन रहे जानलेवा चुनौती

Tue, 24 Nov 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 24 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Campaign: Dialogue: Roads in poor condition, security measures inadequate, and stray animals also posing a life-threatening challenge
संवाद कार्यक्रम में अपने विचार रखते मौजूद लोग 
चरखी दादरी। सर्दी का मौसम शुरू होते ही धुंध ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में धुंध का प्रकोप बढ़ने के साथ ही सड़कों पर सफर करना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। कम दृश्यता के कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वाहन चालकों की थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। दादरी शहर और आसपास के क्षेत्र में सड़कों की बदहाल हालत, जगह-जगह बने गड्ढे, खराब स्ट्रीट लाइटें और संकेतकों की कमी भी वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा रही है। कई स्थानों पर सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु भी हादसों का बड़ा कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन

‘धुंध में सावधानी-सफर में सुरक्षा’ अभियान के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के मौजिज लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि धुंध के मौसम में केवल वाहन चालकों की सावधानी ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रशासन को भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे। सड़कों पर सफेद पट्टियां स्पष्ट होनी चाहिए और जरूरी स्थानों पर रिफ्लेक्टर, संकेतक व लाइटें लगाई जानी चाहिए। बेसहारा पशुओं को सड़कों से हटाने, अवैध कट बंद करने और क्षतिग्रस्त ग्रिलों को दुरुस्त करने की भी जरूरत है।
विज्ञापन

धुंध के मौसम में सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो जाती है। ऐसे में शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर लाइटों की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही जरूरी स्थानों पर रिफ्लेक्टर और संकेतक लगाए जाने चाहिए, ताकि वाहन चालकों को दूर से ही सड़क की स्थिति और रास्ते की जानकारी मिल सके। प्रशासन को इस दिशा में समय रहते कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमबीर, दुकानदार, पूर्ण मार्केट
धुंध के दौरान बेसहारा पशु सबसे बड़ी परेशानी बन सकते हैं। कई बार ये पशु सड़कों के बीचों-बीच या किनारों पर बैठे रहते हैं, जो कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते। प्रशासन को चाहिए कि बेसहारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। इससे धुंध के मौसम में होने वाले सड़क हादसों की आशंका कम होगी और आमजन सुरक्षित सफर कर सकेंगे।
अश्वनी, छात्र
धुंध में वाहन चलाते समय लोगों को अपनी गति का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जल्दबाजी और तेज रफ्तार हादसों का कारण बन सकती है। वाहन चालकों को आगे चल रहे वाहनों से उचित दूरी रखनी चाहिए। वहीं, प्रशासन की जिम्मेदारी है कि सड़कों पर पर्याप्त संकेतक लगवाए और जहां जरूरत हो वहां रिफ्लेक्टर की व्यवस्था करे। इससे कम दृश्यता में भी वाहन चालकों को रास्ते का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।
अमित फोगाट, निवासी, खातीवास
धुंध के दौरान बेसहारा पशु सड़कों पर घूमते रहते हैं, जो हादसों का कारण बनते हैं। मैं हर वर्ष गौवंश के सींगों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाता हूं, ताकि रात और धुंध में वाहन चालकों को पशु दूर से दिखाई दे सकें। प्रशासन को भी इस दिशा में आगे आना चाहिए और सभी बेसहारा पशुओं पर रिफ्लेक्टर टेप लगवानी चाहिए। साथ ही धुंध के मौसम में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जानी चाहिए।
रिंपी फोगाट, गौसेवक
धुंध में सड़क की सफेद पट्टियां वाहन चालकों के लिए काफी मददगार होती हैं। इनसे सड़क की सीमा और वाहन की सही दिशा का पता चलता है। लेकिन कई स्थानों पर सफेद पट्टियां स्पष्ट नहीं हैं या पूरी तरह मिट चुकी हैं। प्रशासन को शहर और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर सफेद पट्टियों की व्यवस्था बेहतर बनानी चाहिए। इससे कम दृश्यता में वाहन चालकों को सड़क का अंदाजा लगाने में आसानी होगी।
एडवोकेट अतुल फोगाट

शहर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिन्हें तुरंत भरवाया जाना चाहिए। धुंध के दौरान ये गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा बाजारों में पार्किंग की उचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि लोग सड़कों पर वाहन खड़े न करें। सड़कें खाली रहेंगी तो यातायात सुचारु रहेगा और धुंध के दौरान वाहन चालकों को निकलने में परेशानी नहीं होगी।
संजय वर्मा, दुकानदार
सड़कों के किनारे लगी ग्रिल कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं, जिन्हें दुरुस्त करवाना जरूरी है। धुंध के दौरान कम दृश्यता में ऐसी खामियां हादसों का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा जहां भी अवैध कट बने हुए हैं, उन्हें बंद किया जाना चाहिए। प्रशासन को शहर की सड़कों का निरीक्षण करवाकर सुरक्षा से जुड़ी कमियों को दूर करना चाहिए, ताकि वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

पार्थ, निवासी, गांधीनगर
धुंध के मौसम में चोरी की घटनाएं भी बढ़ने की आशंका रहती है। कम दृश्यता का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व वारदात को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में प्रशासन और पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। बाजारों और प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ नियमित गश्त होनी चाहिए। व्यापारियों और आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
संदीप फोगाट, प्रधान, मोबाइल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed