फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   By-election: Voting will be held on June 15 to elect 26 Sarpanch-Panchayats including two Gram Panchayats

उपचुनाव : दो ग्राम पंचायतों समेत 26 सरपंच-पंच चुनने के लिए 15 जून को होगा मतदान

Tue, 20 May 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 20 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
By-election: Voting will be held on June 15 to elect 26 Sarpanch-Panchayats including two Gram Panchayats
चरखी दादरी/बाढड़ा। जिले में मध्यवर्ती एवं आम पंचायत चुनाव 15 जून को कराए जाएंगे। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायती राज संस्थाओं के उप एवं आम चुनावों के लिए विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस बारे में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा हरियाणा पंचायती राज चुनाव नियम, 1994 की धारा 24 के अंतर्गत प्रपत्र 2 या 3 में नामांकन आमंत्रित करने के लिए अधिसूचना 19 मई को प्रकाशित की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया की बाढड़ा खंड के हंसावास खुर्द और बाढड़ा गांव में पंचायत के आम चुनाव होने है। इसके अलावा विभिन्न गांवों में 26 स्थानों पर सरपंच व पंच के पद के लिए उप चुनाव होने हैं। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 24 मई से लेकर 30 मई तक नामांकन किए जा सकते हैं। अवकाश के चलते 25 व 29 मई को नामांकन नहीं होंगे और 31 मई को नामांकनों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

उम्मीदवार 2 जून तक नामांकन वापस ले सकेंगे और उसी दिन चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 जून को प्रात: 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना करके परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी सुनिश्चित करेंगे व्यवस्थाएं
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा की अधिसूचना अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चुनाव संबंधी समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। ताकि मध्यवर्ती एवं आम पंचायती राज चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।



बाढड़ा व हंसावास के ग्रामीण लंबे समय से कर रहे चुनाव का इंतजार
बता दें कि सरकार ने पिछले कार्यकाल में बाढड़ा और हंसावास गांव को मिलाकर नगर पालिका का दर्जा दिया था। दोनों गांवों के लोगों ने विरोध किया तो जनमत सर्वे करवाकर नगर पालिका का दर्जा रद्द कर दिया गया। इसके बाद से ही दोनों गांवों के लोग उप-चुनाव होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि विकास कार्य धरातल पर शुरू हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed