फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Businessmen satisfied with police action, now Dadri will not be closed on 16th

पुलिस की कार्रवाई से व्यापारी संतुष्ट, अब 16 को नहीं करेंगे दादरी बंद

Thu, 15 Oct 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Businessmen satisfied with police action, now Dadri will not be closed on 16th
Businessmen satisfied with police action, now Dadri will not be closed on 16th - फोटो : CharkhiDadri
रंगदारी और फायरिंग मामले में नौ और आरोपियों की गिरफ्तार से व्यापारी काफी हद तक संतुष्ट है। शहर के व्यापारियों ने बुधवार सुबह अग्रसेन धर्मशाला में बैठक कर 16 को दादरी बंद का फैसला वापस ले लिया है। हालांकि बैठक में विधायक सोमबीर सांगवान को भी पहुंचना था, लेकिन वो व्यस्तता के चलते नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

10 अक्तूबर को नई अनाज मंडी में फायरिंग के विरोध में 12 अक्तूबर को नगर की विभिन्न व्यापारी संगठनों ने शहर में प्रदर्शन कर एसपी विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में 14 अक्तूबर तक और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बैठक कर 16 को दादरी बंद करने की चेतावनी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद व्यापारियों ने बैठक कर दादरी बंद का फैसला वापस लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में नगर व्यापार मंडल के प्रधान संजय छपारिया, कार्यकारी प्रधान रविंद्र गुप्, हरियाणा व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, नई अनाज मंडी एसोसिएशन प्रधान रामकुमार रिटोलिया, मनफूल रावलधी, महेश गुप्ता, सुदेश वर्मा समेत अन्य व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed