फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   buses travelled 70,436 km for sisters

Charkhi Dadri News: बहनों के लिए 2 दिन में 70,436 किलोमीटर घूमे रोडवेज के पहिये

Sun, 10 Aug 2025 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 10 Aug 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
buses travelled 70,436 km for sisters
फोटो: 26
विज्ञापन

दादरी बस स्टैंड परिसर में बूथों पर खड़ीं बसें। संवाद
- शुक्रवार और शनिवार को सभी 128 बसों का किया गया संचालन, 32 हजार महिलाओं समेत 42 हजार यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं ने दो दिन तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठाया। इन दो दिनों में दादरी डिपो की बसों के पहिये 70,436 किलोमीटर दौड़े और विभिन्न रूटों पर 70 अतिरिक्त फेरे लगाए गए। शुक्रवार और शनिवार को दादरी परिवहन डिपो को 18,24,476 रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ।
शुक्रवार और शनिवार को दादरी डिपो की सभी 128 बसों का संचालन किया गया। इन दो दिनों में डिपो की बसों में 42 हजार यात्रियों ने सफर किया, जिनमें 32 हजार महिलाएं भी शामिल हैं। महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चे ने भी मुफ्त यात्रा की।
विज्ञापन

वहीं, यात्रियों की संख्या के लिहाज से सभी रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगाए गए, ताकि, महिलाओं का गंतव्य पर पहुंचने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। पहले दिन 50 और दूसरे दिन 20 अतिरिक्त फेरे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विभागीय अधिकारियों की मानें तो महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराने के बाद भी विभाग को ठीकठाक राजस्व प्राप्त हुआ, जो सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा कम नहीं रहा।
- 9 अगस्त को ज्यादा घूमे बसों के पहिये
परिवहन विभाग ने 8 अगस्त को 128 बसें चलाईं और इन बसों ने कुल 33,535 किलोमीटर की दूरी तय कर यात्रियों को गंतव्य पर पहुंचाया। 8 अगस्त को 10,24,118 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं, 9 अगस्त को 128 बसों ने 34,901 किलोमीटर की दूरी तय की और विभाग को 8,00,358 रुपये का राजस्व मिला।
- इन रूटों पर लगाने पड़े अतिरिक्त फेरे
पर्व के दौरान अन्य डिपो की बसें बहुत कम संख्या में पहुंचीं। इसके कारण यात्रियों को समय रहते उनके घरों तक पहुंचाने के लिए दादरी डिपो की बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने पड़े। झज्जर रूट पर 15, नारनौल रूट पर 10, रोहतक रूट पर 25, भिवानी रूट पर 15 और लोहारू के लिए भी 5 अतिरिक्त फेरे लगाने पड़े।
9 अगस्त को महिलाओं और बच्चों की रही अधिक संख्या
रक्षाबंधन पर्व के दिन यानी 9 अगस्त को परिवहन विभाग की 128 बसों ने अन्य दिनों की अपेक्षा 1366 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय की। वहीं, बसों के किलोमीटर बढ़ने के बाद भी 2,23,760 रुपये का राजस्व कम प्राप्त हुआ। इसका कारण 9 अगस्त को महिला यात्रियों की संख्या अधिक होना रहा।


वर्सन:
हमने महिला व उनके साथ सफर करने वाले 15 साल तक के बच्चों को परेशानी से बचाने के लिए सभी बस चालकों और परिचालकों के अवकाश रद्द कर दिए थे। पर्व के दौरान बस स्टैंड पहुंचे यात्रियों को राहत देने के लिए दो दिनों में बसों के 70 अतिरिक्त फेरे लगाए गए।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी परिवहन डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed