फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Buses of Dadri-Chandigarh route will run on NH-152D from today

दादरी-चंडीगढ़ रूट की बसें आज से दौड़ेंगी एनएच-152 डी पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Buses of Dadri-Chandigarh route will run on NH-152D from today
चरखी दादरी। अब दादरी से चंडीगढ़ जाने वाली बसें आज से नेशनल हाईवे 152डी पर दौड़ेंगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने बसों की समय सारिणी तैयार कर ली है और मंगलवार से दादरी बस स्टैंड से नेशनल हाईवे से होते हुए बसें चंडीगढ़ तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन

दादरी रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत ने बताया कि मंगलवार से दादरी बस स्टैंड से रोडवेज बस सुबह 5 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। यह बस दादरी से सांवड़, सांजरवास व बौंद होते हुए खरड़ी मोड़ से नेशनल हाईवे 152 डी के जरिये चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं चंडीगढ़ से शाम 4 बजकर 40 मिनट पर बस चलेगी जो हाइवे से होते हुए खरड़ी मोड़, बौंद, सांजरवास व सांवड़ से होकर वापिस दादरी आएगी। उन्होंने बताया कि दादरी डिपो की बस नारनौल से चलकर शाम 7 बजकर 50 मिनट पर समसपुर जलेबी चौक पर आएगी। यह बस सीधे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं अन्य बसों के संचालन को लेकर भी मुख्यालय अनुसार समय सारणी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed