फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bus service to Khatu Shyam Dham resumed

Charkhi Dadri News: खाटू श्याम धाम के लिए दोबारा शुरू हुई बस सेवा

Fri, 16 Jan 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 16 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bus service to Khatu Shyam Dham resumed
बाढड़ा से खाटूश्याम के लिए बस को रवाना करते सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी। - फोटो : 1
बाढड़ा। बाढड़ा उपमंडल मुख्यालय से चार वर्षों से बंद बाढड़ा से खाटू श्याम धाम के लिए बस सेवा बुधवार से दोबारा शुरू हो गई है। बस को सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व श्रद्धालुओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

कस्बे के सतनाली रोड स्थित मिनी बस स्टैंड से राजस्थान स्थित खाटू श्याम धाम के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए सरपंच राजेश श्योराण व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हजारों श्रद्धालुओं के सपने को पूरा करने का काम किया है। यह बस वर्ष 2019 से यहां से सतनाली, महेंद्रगढ़, नारनौल होते हुए खाटू श्याम जाती थी। यह बस सेवा कोविड-19 महामारी के दौरान बंद की गई थी। पिछले दिनों नारनौल डिपो के महाप्रबंधक से मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की मांग को स्वीकार करते हुए यह बस सेवा शुरू की है। इससे बाढड़ा उपमंडल के लोग प्रतिदिन महेंद्रगढ़, नारनौल होते हुए प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम तक आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह बस प्रतिदिन सुबह छह बजे बाढड़ा से रवाना होगी और दोपहर डेढ़ बजे खाटू बस स्टैंड से बाढड़ा के लिए रवाना होगी। यह बस शाम को नारनौल पहुंचेगी और वहां से बाढड़ा के लिए आएगी। यह बस दैनिक यात्रियों के लिए भी लाभदायक साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान रामकिशन फौजी, समाजसेवी कटार सिंह, सतबीर सेलमपुरिया, पूर्व सरपंच राकेश, सुरेश कुमार श्योराण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed