फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Broken drain grille causes accidents, no solution found for two months

Charkhi Dadri News: टूटी नाले की जाली बनी हादसों का कारण, दो महीने से नहीं हुआ समाधान

Sat, 18 Apr 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Broken drain grille causes accidents, no solution found for two months
बीचला बासा प्राचीन शिव मंदिर के सामने खुले पड़े नाले में फंसा वाहन।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-13 स्थित बीचला बासा के प्राचीन शिव मंदिर के सामने बने नाले पर लगी लोहे का जाल पिछले करीब दो महीनों से टूटा हुआ है। इसके चलते नाला कई स्थानों पर खुला हुआ है और यहां से गुजरने वाले वाहन हादसों का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद नगर परिषद की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया गया है जिससे विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


दूषित पानी की निकासी के लिए बनाए गए इस नाले पर लगी जालियां टूटने से वाहनों के टायर नाले में धंस जाते हैं। खासकर दुपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई चालक संतुलन बिगड़ने से गिरकर घायल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वार्ड पार्षद और नगर परिषद अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। हर बार आश्वासन तो मिला लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। अगर समय रहते जालियों को नहीं बदला गया तो यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं स्थानीय निवासी ...

शहर के रामबाग में दाह संस्कार के लिए शव यात्रा को भी इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। जिससे लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शव यात्रा में शामिल बुजुर्ग नाले में गिर कर घायल हो चुके हैं। शव के गिरने की भी संभावना बनी रहती है। - महिपाल फोगाट, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नाले की जाली टूटने से यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। यहां से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। दो महीने बाद भी नाले की टूटी जाली का कोई समाधान नहीं हो पाया है। जिससे दिक्कतें और बढ़ गई हैं। - दीपक कुमार, स्थानीय निवासी।


नाले का जाला टूटने से हवा के साथ दुर्गंध घरों में पहुंच रही है। नाले को कवर करने के लिए कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया गया है लेकिन विभाग के अधिकारी जल्दी समाधान करवाने का आश्वासन देते रहे है जिससे लोगों का घरों में रहना दूभर बना हुआ है।-राजकुमार, मंदिर पुजारी।
सड़क से हर रोज सैकड़ो की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है लेकिन खुला होने की वजह से वाहनों के टायर नाले में फंस जाते है। नाले में फंसे वाहन को निकलवाने के लिए बड़े वाहनों की सहायता से बाहर निकालना पड़ता है जिससे वाहन चालकों को मानसिक परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।- मुगल फोगाट, स्थानीय निवासी।


बीचला बासा प्राचीन शिव मंदिर के सामने नाले पर लोहे की जालियां लगवाने के लिए हमने एजेंसी को निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही खुले पड़े नाले पर जालियां लगवाने का काम करवाया जाएगा।- दीपक गोयल, ईओ, नगर परिषद, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed