फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Police checked 104 vehicles at Loharu Chowk and issued challans to 22

Charkhi Dadri News: लोहारू चौक पर पुलिस ने 104 वाहन जांचे, 22 के चालान

Tue, 13 Oct 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 13 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Police checked 104 vehicles at Loharu Chowk and issued challans to 22
चरखी दादरी। अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए दादरी पुलिस ने 11 और 12 अक्तूबर की मध्यरात्रि को लोहारू चौक पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

डीएसपी जसपाल सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 104 वाहनों की जांच की, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 22 वाहन चालकों के चालान किए। अभियान के दौरान इंस्पेक्टर पदम सिंह की अगुवाई में 16 पुलिसकर्मियों की टीम नाकाबंदी पर तैनात रही।
विज्ञापन

पुलिस ने चौक से गुजरने वाले वाहनों को रुकवाकर उनकी जांच की। मेटल डिटेक्टर और टॉर्च की मदद से वाहनों की डिकी सामान रखने की जगहों और अन्य संदिग्ध हिस्सों को खंगाला गया। जांच का उद्देश्य नशीले पदार्थों अवैध हथियारों और प्रतिबंधित सामग्री की आवाजाही पर रोक लगाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 22 वाहनों के चालान किए गए। डीएसपी जसपाल सिंह ने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध वाहनों की नियमानुसार गहन जांच करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन के अनुसार, जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

पुलिस ने वाहन चालकों से यात्रा के दौरान वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन की आरसी और मान्य पहचान पत्र साथ रखने की अपील की है। नाकों पर जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed