फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Demand to replace the consolidation *patwari* in Nimdi-Badesara; villagers submit a complaint

Charkhi Dadri News: निमड़ी-बड़ेसरा में चकबंदी पटवारी बदलने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा शिकायत पत्र

Tue, 13 Oct 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 13 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Demand to replace the consolidation *patwari* in Nimdi-Badesara; villagers submit a complaint
चकबंदी पटवारी को बदलने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे निमड़ी-बड़ेसरा के ग्रामीण। - फोटो : 1
बाढड़ा। गांव निमड़ी-बड़ेसरा में चकबंदी कार्य को लेकर विवाद सामने आया है। चकबंदी योजना के सदस्यों ने उपमंडल अधिकारी बाढड़ा को शिकायत पत्र सौंपकर चकबंदी का कार्य कर रहे पटवारी को बदलने और उनके स्थान पर किसी अन्य पटवारी की नियुक्ति करने की मांग की है। ग्रामीणों ने पटवारी पर अभद्र व्यवहार करने और गांव में गुटबाजी को बढ़ावा देने के आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं के अनुसार वर्ष 2019 में तैयार की गई चकबंदी योजना के तहत गांव में कार्य चल रहा है। शिकायतकर्ता स्वयं इस योजना के सदस्य हैं। उनका आरोप है कि पटवारी के व्यवहार से ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं और महिलाओं के साथ भी कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि चकबंदी का काम किसी अन्य पटवारी को सौंपा जाए, ताकि प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके। कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे कानूनी कदम उठाएंगे। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई नहीं करने की स्थिति में लिखित जवाब देने की मांग भी की है। शिकायत पत्र पर चकबंदी योजना के सदस्य कमल सिंह पुत्र ईश्वर सिंह और सुनील कुमार पुत्र अनूप सिंह सहित ग्रामीणों के नाम दर्ज हैं। इस दौरान कमल सिंह, सुनील कुमार, ज्योति, प्रमिला, धर्मचंद, पूनम देवी, कांता देवी, नंबरदार हरचंद, अमर सिंह, ईश्वर सिंह, यशवंती, शिव कुमार, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार, सुरेंद्र, सुनीता, मनोज, सोमवती, राजेश और जयभगवान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed