फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Power out across the entire city for 30 hours; women raised slogans against the municipal corporation

Charkhi Dadri News: 30 घंटे से पूर्ण नगर की बिजली गुल, महिलाओं ने निगम के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 13 Oct 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 13 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Power out across the entire city for 30 hours; women raised slogans against the municipal corporation
पूर्ण नगर में बिजली आपूति बंद रहने से नारेबाजी कर विरोध जताते कॉलोनीवासी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के वार्ड 19 स्थित पूर्ण नगर और आसपास के क्षेत्र में 30 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे करीब 50 घरों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय तक बिजली गुल रहने और शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद भी समस्या का समाधान न होने से स्थानीय लोगों में बिजली निगम के प्रति रोष गहरा गया।
विज्ञापन

महिलाओं ने निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि शिकायत केंद्र पर सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान न होना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड-19 स्थित पूर्ण नगर व आसपास के घरों में रविवार सुबह 11 बजे से बिजली गुल है। स्थानीय निवासी प्रमिला देवी, सीमा देवी, रजनी, बबिता, मनीषा देवी, रामपती, कोमल, सिमी, सोनू, दयाकोर, राजेश कुमार, युद्धवीर फोगाट और मनोज कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद होने के करीब दो घंटे बाद ही शिकायत केंद्र पर इसकी सूचना दे दी गई थी। उन्हें उम्मीद थी कि निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर खराबी को दूर करेंगे और जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी लेकिन शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों के अनुसार, देखते ही देखते 30 घंटे बीत गए लेकिन घरों में बिजली नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर भी उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने से लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उपभोक्ता शिकायत केंद्र से संपर्क किया लेकिन शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी समाधान नहीं मिलने से उनकी परेशानी कम होने के बजाय बढ़ गई। इसके चलते लोगों का धैर्य जवाब दे गया।
घरेलू कामकाज प्रभावित, गर्मी और अंधेरे से परेशानी
बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में रहने वाले लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद होने के कारण दैनिक कामकाज प्रभावित रहा महिलाओं को घरेलू कार्य निपटाने में परेशानी हुई। वहीं मोबाइल फोन चार्ज करने सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। -प्रमिला देवी, स्थानीय महिला

बिजली निगम को उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। यदि किसी तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई है तो उसे दूर करने के लिए तुरंत कर्मचारी भेजे जाने चाहिए। लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई है वहीं घरों में लगी इन्वर्टर बैटरी खत्म होने से पूरी रात मच्छरों का प्रकोप बना रहा। जिससे मलेरिया बुखार पनपने की संभावना बनी हुई है।-रामपती देवी, स्थानीय बुजुर्ग महिला
जल्द समाधान की मांग, निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
क्षेत्र के लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों से मांग की है कि पूर्ण नगर और आसपास के घरों में बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए। साथ ही शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

वर्जन:
संबंधित क्षेत्र में बिजली सप्लाई करने वाले ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी रविवार को स्टोर बंद होने के कारण ट्रांसफार्मर नहीं मिल पाया था। हमने कर्मचारियों को जल्दी से बिजली आपूर्ति बहाल करने के आदेश जारी कर दिए थे।-आशीष सोढ़ी, कार्यवाहक एसडीओ बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed