फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Body of elderly cancer patient recovered from Shyamsar Pond

Charkhi Dadri News: कैंसर पीड़ित बुजुर्ग का शव श्यामसर तालाब से बरामद

Wed, 05 Aug 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 05 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Body of elderly cancer patient recovered from Shyamsar Pond
रात को श्यामसर तालाब में अभियान चलाते हुए एसडीआरएफ की टीम।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के श्यामसर तालाब से मंगलवार देर रात कैंसर पीड़ित 62 वर्षीय रत्न लाल का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। दिनभर तलाश के बावजूद कोई सफलता न मिलने और प्रशासन की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन रात करीब 8 बजे एकत्र होकर सीजेएम संजीव काजला के पास पहुंचे।
विज्ञापन

सीजेएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जिसके बाद सुनारिया से एसडीआरएफ की टीम दादरी के लिए रवाना हुई। रात करीब 10 बजे एसडीआरएफ की टीम दादरी पहुंची। इसके बाद रात 11 बजकर 03 मिनट पर श्यामसर तालाब में दोबारा सर्च अभियान शुरू किया गया। करीब 40 मिनट की तलाश के बाद रात 11 बजकर 43 मिनट पर रत्न लाल का शव तालाब से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन



ये है पूरा मामला
रत्न लाल मंगलवार रात करीब ढाई बजे घर से निकल गए थे। सुबह परिजनों को वह घर पर नहीं मिले। सीसीटीवी फुटेज में उनके श्यामसर तालाब की ओर जाते हुए दिखाई देने पर परिजनों ने तलाश शुरू की थी। तालाब किनारे उनकी चप्पल मिलने के बाद पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन दिनभर उनका कोई पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस के जांच अधिकारी एचसी अजीत कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे प्रिंस के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। प्रिंस ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पिता रत्न लाल पिछले तीन वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे और बीमारी के कारण काफी परेशान रहते थे। पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed