{"_id":"697a688ec67124cc0c0d9480","slug":"block-level-sports-competition-panghals-limit-in-discus-throw-khedas-preeti-became-the-winner-in-the-cycling-race-charkhi-dadri-news-c-21-hsr1020-800023-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता : डिस्कस थ्रो में पंघाल की सीमा, साइकिल दौड़ में खेदड़ की प्रीति बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता : डिस्कस थ्रो में पंघाल की सीमा, साइकिल दौड़ में खेदड़ की प्रीति बनी विजेता
विज्ञापन
बरवाला में साइकिल दौड़ में भाग लेतीं महिला प्रतिभागी।
बरवाला, हिसार। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बुधवार को बरवाला के नहर कोठी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। डिस्कस थ्रो स्पर्धा में गांव पंघाल की सीमा ने पहला, गांव बालक की पूनम ने दूसरा और गांव पंघाल की मुकेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 30 साल से कम आयु की महिलाओं की 5 किलोमीटर साइकिल दौड़ में खेदड़ की प्रीति प्रथम, खेदड़ की सरिता द्वितीय और खरक पूनिया की सोनिया तृतीय रही।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लें। 100 मीटर दौड़ में पनिहारी की संजू ने पहला, गांव बालक की कौशल्या ने दूसरा और सरहेड़ा की राजविंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर रेस में सरहेड़ा की सोनिया ने पहला, संतालाना की रज्जो देवी ने दूसरा और जुगलान की राजकली ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा 300 मीटर दौड़ में खरक पुनियां की रितिका ने पहला, खेदड़ की मुस्कान ने दूसरा और खरक पूनिया की डोली ने तीसरा, 400 मीटर दौड़ में गांव खरक पूनिया की निर्मल ने पहला, पंघाल की मनु ने दूसरा और ढाणी गारन की सुदेश ने तीसरा स्थान पाया। इस अवसर पर सीडीपीओ अनीता खुराना, सुपरवाइजर शीतल, सीमा, सुमित्रा, पूजा, प्रगति, नीलम, कविता सैन और सुभाष चंद्र मौजूद रहे।