फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Black flags will be waved on every home and office on March 6: Narasimha Sangwan

छह मार्च को हर घर और कार्यालय पर लहराएंगे काले झंडे: नरसिंह सांगवान

Wed, 03 Mar 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Black flags will be waved on every home and office on March 6: Narasimha Sangwan
किसान आंदोलन के समर्थन में और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए 6 मार्च को हर घर और कार्यालय पर काले झंडे लहराए जाएंगे। वहीं, धरनास्थल पर मौजूद किसान और मजदूर काली पट्टी बांधेंगे। यह एलान सांगवान खाप-40 सचिव नरसिंह डीपीई ने कितलाना टोल पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 6 मार्च को दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को 100 दिन पूरे हो जाएंगे। इस दिन सुबह 11 से 4 बजे तक पांच घंटे की नाकाबंदी होगी और टोल फ्री कराया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए किसान नेता ने कहा कि 8 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा महिला किसान दिवस के रूप में मनाएगा। देशभर के सभी धरने 8 मार्च को महिलाओं द्वारा संचालित होंगे। इस दिन महिलाएं ही मंच प्रबंधन करेंगी और वक्ता भी होंगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 15 मार्च को निजीकरण विरोधी दिवस मनाया जाएगा और उनके साथ मिलकर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन

धरने के 69वें दिन नरसिंह डीपीई, बिजेंद्र बेरला, गंगाराम श्योराण, संत रविनाथ, मंगल सुई, दिलबाग ग्रेवाल, सुभाष यादव, दया पैंतावास, मीर सिंह नीमड़ीवाली, रामकुमार सोलंकी ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं और वहां संयुक्त किसान मोर्चा के नेता भारतीय जनता पार्टी की किसान-विरोधी, गरीब-विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करेंगे। धरनास्थल पर रणधीर घिकाड़ा, सूरजभान सांगवान, सुखदेव पालवास, राजू मान, संजय पूर्व सरपंच, मास्टर टेकराम, कृष्णा सांगवान, रतनी देवी, बीरमति डोहकी, राजेश झोझू, जमात अली, शमशेर सांगवान, प्रो. राजेंद्र डोहकी, प्रो. जगमिंद्र, सरदारा राम, प्रेम सिंह, परमजीत फतेहगढ़, सत्यवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed