फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Black clouds prevailed throughout the day, two mm of rain and cold wave at a speed of 30 km per hour

दिनभर छाई रहीं काली घटाएं, दो एमएम बारिश और 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली शीतलहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Black clouds prevailed throughout the day, two mm of rain and cold wave at a speed of 30 km per hour
ठंड के बीच बस स्टैंड मार्ग से गुजरती महिलाएं। संवाद - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पश्चिमी विक्षोभ का जिले में व्यापक असर देखने को मिला। देर रात बूंदाबांदी के बाद वीरवार दोपहर भी फुहारें चलीं। दो एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने ठंड को काफी बढ़ा दिया है। अधिकतम तापमान भी एक ही दिन में 9.1 डिग्री तक गिरकर 13 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रहा, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री था।
विज्ञापन

बदलता मौसम लोगों के लिए आफत बना है। पहले लगातार चार दिन तेज धूप खिली और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच गया तो बुधवार को मौसम में अचानक बदलाव आया और कोहरे ने लोगों को स्वागत किया। बुधवार देर रात से ही मौसम फिर बदला और रात करीब दो बजे हलकी बूंदाबांदी हुई। जिसकी वजह से मौसम में ठंडक आई। सुबह लोगों को कोहरे ने फिर घेरा तो दिनभर आसमान में काली घटाए छाई रही। दोपहर के समय भी लोगों को देर शाम तक हलके अंधेरे का सामना करना पड़ा। दिनभर काली घटाए छाई रही वहीं बीच-बीच में बूंदाबांदी भी हुई। करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने लोगों के जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। बाजारों में लोगों की आवाजाही बहुत कम रही वहीं सड़क किनारे लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते देखा गया।
विज्ञापन

आज भी रहेगी तीखी ठंड, फिर आएगा घना कोहरा
नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब एवं क्षेत्रिय मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर देखने को मिला है। देर रात डेढ़ बजे से तीन बजे के बीच एनसीआर के साथ लगते जिलों में बूंदाबांदी हुई है। चरखी दादरी में दो एमएम बारिश हुई है। आज रात्रि को और शुक्रवार सुबह तक भी बारिश की संभावना है। चार फरवरी को शाम तक इस मौसम प्रणाली का प्रभाव हरियाणा एनसीआर दिल्ली से हटना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलने और आसपास बारिश की गतिविधियां और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, बादलवाही की वजह से ठंड के तीखे तेवर दिखे हैं। इसके अलावा उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में हिमपात होने की वजह से शुक्रवार को एक बार फिर से जिला में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम के बदले मिजाज से किसान चिंतित
मौसम के बदले मिजाज से किसान भी चिंतित है। उन्हें अधिक बारिश होने पर सरसों, गेहूं की फसल खराब होने की चिंता सता रही है। जनवरी माह में हुई बारिश का पानी अभी भी खेतों में जमा है और उसकी निकासी के लिए उपायुक्त बार-बार अधिकारियों को निर्देश दे चुके है। अब बारिश होती है तो किसानों की फसल को काफी नुकसान होने की संभावनाएं है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं से भी फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed