फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   BJP Haryana State President Om Prakash Dhankar at the Panna Pramukh Conference in Charkhi Dadri

Haryana: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ बोले- चुनाव में पन्ना प्रमुख होंगे भाजपा की जीत के शिल्पकार

Sun, 03 Sep 2023 09:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 09:57 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ चरखी दादरी में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शामिल हुए। पार्टी के कार्यालय कमलम दादरी का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
BJP Haryana State President Om Prakash Dhankar at the Panna Pramukh Conference in Charkhi Dadri
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ पार्टी जिला कार्यालय कमलम का उद्घाटन करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चरखी दादरी में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि चुनाव 2024 में पन्ना प्रमुख भाजपा की जीत के शिल्पकार बनेंगे। पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत भाग है, संगठन की एक बड़ी ताकत भी है। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार ने की।

विज्ञापन


धनखड़ ने रविवार को चरखी दादरी विधानसभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी दस सीटों पर फिर से कमल खिलाने का मन बना लिया है। पन्ना प्रमुख अपने क्षेत्र में लोगों से सेवा भाव की भावना के साथ सीधा जुड़ाव रखें। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिखराव की राह पर है।
विज्ञापन


कांग्रेस के पास प्रदेश व जिला स्तर पर कोई संगठन नहीं है। भाजपा के पास बूथ प्रमुख से लेकर पन्ना प्रमुख तक की मजबूत समितियां हैं। पन्ना प्रमुख सम्मेलन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने पार्टी के कार्यालय कमलम दादरी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि यह दौर भारत का है, दुनिया के मुल्क जब किसी काम करने की सोचते हैं तब तक भारत करके दिखा देता है। अभी भारत ने चंद्रयान-3 की दक्षिणी ध्रुव पर सफल लांचिंग की और उसके कुछ दिन पश्चात ही आदित्य एल-1 का सफल प्रक्षेपण भी किया है।
नगर की सरस्वती वाटिका में आयोजित भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को तलवार भेंट करते सतेंद्र परमार के साथ अन्य। फोटो-  संवाद

दिल्ली में होने वाली जी-20 की बैठक में अमेरिका, रूस, चीन, जर्मनी, फ्रांस, इटली, तुर्किये, ऑस्ट्रेलिया, कनाड़ा, ब्राजील, मैक्सिको, जापान, साउथ अफ्रीका, यूरोपियन यूनियन व सउदी अरब जैसे देशों के नेता शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ही करेंगे। पूरी दुनिया आज भारत की बढ़ती हुई सामरिक व आर्थिक ताकत का अहसास कर रही है।

भारतवंशी दूसरे मुल्कों में राष्ट्र अध्यक्ष बनकर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। एक सितंबर को भारतवंशी थर्मन शनमुगरत्नम ने सिंगापुर में राष्ट्रपति का चुनाव जीता है। ऐसे ही ब्रिटेन, गुयाना, पुर्तगाल, सुरीनाम, मॉरीशस, आयरलैंड में भारतवंशी मूल के राष्ट्र अध्यक्ष हमें गौरवान्वित कर रहे हैं।

धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी की लीडरशिप में मोबाइल निर्माण में भारत दूसरे, कार निर्माण में तीसरे और दुग्ध उत्पादन में नंबर एक पर है। दवाइयां बनाने में भारत नंबर एक पर है। चिरायु कार्ड और आयुष्मान कार्ड के जरिए गरीब लोगों का फ्री में इलाज हो रहा है। हरियाणा में फसल खराब होने पर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा सरकार दे रही है।

भावांतर भरपाई योजना से फसलों के नुकसान की भरपाई सरकार कर रही है। मोदी सरकार ने गैस सिलिंडर में 200 रुपये की छूट देकर गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया उसे पूरा किया। जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाई। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम को पहले मस्जिद में और बाद में टैंट में बिठाने का पाप किया था।


इस मौके पर सांसद धर्मवीर सिंह, संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता डांगी, जिला प्रभारी कमल यादव, पहलवान बबीता फौगाट, व्यापार बोर्ड प्रदेश चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल, नगर परिषद चेयरमैन बक्शी सैनी, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, बलवान सांगवान, डाॅ. किरण कल कल, राजेश बंटी, वीरेंद्र, संजीव मड़िया, अनीता लुहाच,राजरानी सांगवान,नितेश एरेन, जगजीत सांगवान, विनोद, मुंशी राम साहू, राजेंद्र शर्मा,जगबीर,संदीप,राजेश काकरान,मनोज, केदारनाथ,अमरजीत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed