फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bike rider dies due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision
बौंदकलां। सांजरवास-रानीला मार्ग पर एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की पीजीआई पहुंचने पर मौत हो गई। बौंद कलां थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279 व 304-ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सांजरवास निवासी अमित के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सांजरवास निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसका छोटा भाई अमित निजी काम से शुक्रवार को अपने गांव से रानीला आ रहा था। जब वो शिक्षा भारती स्कूल के समीप पहुंचा तो किसी अज्ञात चालक ने गफलत व तेज गति से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण वह घायल हो गया। राहगीरों ने इस हादसे के बारे में उसे सूचना दी। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और अपने भाई को रोहतक पीजीआई लेकर गया। वहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed