फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bike rider dies due to dumper collision

डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to dumper collision
चरखी दादरी। गांव समसपुर के समीप एक तेज रफ्तार डंपर ने वीरवार देर रात बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान माजरा निवासी प्रवीण के रूप में हुई। सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया और मृतक के परिजनों के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में माजरा निवासी सतपाल ने बताया कि वीरवार को प्रवीण के पास उसकी बहन का फोन आया था। उसने प्रवीन को बताया कि उसका पति उसके साथ झगड़ा कर रहा है। दोनों को समझाने के लिए प्रवीण और वो बाइक पर गांव बलाली जाने के लिए माजरा से चले थे। जब वो समसपुर के समीप पहुंचे तो प्रवीन की बाइक को एक डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक व शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने देर रात शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया और शुक्रवार सुबह कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, आरोपी चालक हादसे के बाद मौके से वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed