{"_id":"69de8d600b7ef2e76d058254","slug":"bike-rider-caught-carrying-illegal-liquor-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-153928-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अवैध रूप से शराब ले जाता बाइक सवार काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अवैध रूप से शराब ले जाता बाइक सवार काबू
Wed, 15 Apr 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
झोझू कलां। झोझू कलां थाना पुलिस टीम ने बाइक सवार एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए काबू किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
झोझू कलां थाना पुलिस की एक टीम मंगलवार को झोझू बस अड्डे के समीप गश्त कर रही थी। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचता है। साथ ही सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति बाइक पर सवार होकर कलियाणा होते हुए झोझू कलां आएगा जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत झोझू कलां में कलियाणा टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद टीम को सूचना के अनुसार बताई गई बाइक पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया।
पुलिस ने उसे रुकवा कर जांच की तो उसके पास मौजूद प्लास्टिक बैग से देशी शराब की 13 बोतलें बरामद हुई। व्यक्ति उक्त शराब के संबंध में कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी झोझू कलां का रहने वाला अजमेर था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-