फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bike rider beaten in way

Charkhi Dadri News: रास्ता रोककर बाइक चालक को पीटा, केस दर्ज

Thu, 27 Feb 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Feb 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
bike rider beaten in way
रास्ते में पुरानी रंजिश निकालने के लिए की मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव रासीवास निवासी एक युवक ने रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी गांव निवासी विराट के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रासीवास निवासी भूपेंद्र ने बताया कि वह खेती करता है। 17 फरवरी की सायं 7 बजे वह बाइक लेकर गांव की फिरनी से श्रमिक को लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान वह हरिजन चौपाल के पास पहुंचा तो उसे गांव निवासी विराट खड़ा दिखा। विराट ने उसे रुकने के लिए इशारा किया तो उसने बाइक रोक दी। इसके बाद विराट ने उसकी बाइक को लात मारी।
विज्ञापन

जब उसने कारण पूछा तो मुक्का मारा और जमीन पर गिराकर डंडे से मारपीट की। शोर सुनकर लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। घायल के परिजनों ने उसे दादरी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। अब उसने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed